IPO News : खराब क्वॉलिटी के IPO ने निवेशकों का काफी पैसा डुबाया है। साल 2023 में आए HMA एग्रो के IPO में भी ऐसा ही हुआ है। लिस्टिंग हाई से ये शेयर 60 फीसदी से ज्यादा गिर चुका है। यह स्टॉक खराब क्वालिटी के आईपीओ का एक और क्लासिक उदाहरण है जिसने निवेशकों की वेल्थ को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। अगर आप एडजस्टेड बेसिस पर भी इसका चार्ट देखें तो पता चलता है कि स्टॉक ने भारी गोता लगाया है और पाताल में चला गया है। इस स्टॉक में आपको लगातार बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है।
अब आज अचानक इस स्टॉक की चर्चा करने का कारण ये है कि इस कंपनी के बारे में एक बड़ी इंटरेस्टिंग खबर निकल कर आई है। वह यह है कि कंपनी के एमडी और साथ में ही सीईओ दोनों ने इमीडिएट इफेक्ट से अपने पदभार को छोड़ दिया है। कंपनी के एमडी मोहम्मद महबूब कुरैशी ने तो पर्सनल कारणों के चलते इस्तीफा दे दिया है। वहीं कंपनी के सीईओ गुलजेब अहमद ने कहा है कि वे अपने पद से रिटायर हो रहे हैं और आगे अपने टेन्योर को कंटिन्यू नहीं करेंगे। दोनों ने एक साथ में एक ही समय पर इमीडिएट इफेक्ट से अपने पदभार को छोड़ दिया है।
HMA एग्रो की बात करें तो 3 साल पहले इसका आईपीओ आया था। यह कंपनी बफेलो मीट एक्सपोर्ट करने के कामकाज में है। यह पूरी तरह से एक्सपोर्ट पर निर्भर है। कंपनी का आईपीओ इश्यू 480 करोड़ रुपए का था। इसका फ्रेश इशू साइज 150 करोड़ रुपए था। इसका मतलब है कि 330 करोड़ रुपए यानी आईपीओ का तकरीबन 70% हिस्सा ओएफएस का था जो सीधे प्रमोटरों की जेब में चला गया। यह इश्यू 1.62 गुना भरा था।
HMA एग्रो के महंगे वैल्यू्एशन को अगर आप एडजस्ट करके भी देखें तो इसका इश्यू प्राइस 58.5 रुपए के आसपास आएगा। लेकिन इसको सब्सक्रिप्शन बढ़िया मिल गया था। इसके एंकर निवेशकों की लिस्ट में भी अनसुने से नाम थे। लेकिन रिटेल निवेशकों की तरफ से इसको अच्छा रिस्पांस मिल गया। इसके चलते यह इश्यू डेढ़ गुना से ज्यादा भर गया। लेकिन आप देखें तो स्टॉक में लगातार सिर्फ और सिर्फ बड़ी गिरावट देखने को मिली। कंपनी के चौथी तिमाही के नतीजे भी बड़े खराब रहे। कंपनी को एबिटडा लॉस का सामना करना पड़ा है।
इसके चलते 58 रुपए वाला शेयर 25 रुपए पर आ गया है। कुल मिलाकर इस शेयर में 57% की गिरावट देखने को मिली है। कई बार ऐसा होता कि जब भी कोई छोटी कंपनी स्टॉक स्प्लिट का अनाउंसमेंट करती है तो पता नहीं क्यों निवेशकों को इतना उत्साह क्यों आ जाता है और वे अचानक से खरीदारी कर लेते है। इसके चलते 58 रुपए का यह शेयर 67 रुपए के आसपास बड़ा मूव दे गया। अब वहां से यह स्टॉक 63% नीचे आ गया है जो बड़ी गिरावट है। अब तो इस स्टॉक को कोई पूछता भी नहीं है।