पहले ही दिन फुल सब्सक्राइब, ग्रे मार्केट में भी हलचल तेज! इस IPO में आपको बोली लगानी चाहिए या नहीं? एक्सपर्ट से जानें
CMR Green Technologies IPO: आईपीओ खुलने से ठीक पहले कंपनी ने बड़े संस्थागत निवेशकों से ₹188.44 करोड़ का फंड जुटाया है। भाग लेने वाले बड़े नामों में एसबीआई म्यूचुअल फंड, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल, एचडीएफसी म्यूचुअल फंड और गोल्डमैन सैश जैसे दिग्गज शामिल हैं। ग्रे मार्केट में लगातार बढ़ रही मजबूती को देखते हुए एक्सपर्ट्स इसमें अच्छे लिस्टिंग गेन की उम्मीद जता रहे हैं
CMR Green Technologies IPO: निवेशक 5 जून तक इस आईपीओ में बोली लगा सकते हैं
CMR Green Technologies IPO: नॉन-फेरस मेटल रिसाइक्लिंग क्षेत्र की दिग्गज कंपनी सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज का आईपीओ निवेशकों के लिए खुला हुआ है। 3 जून को सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन हुए इस आईपीओ को पहले ही दिन निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला और यह पूरी तरह भर गया। आज यानी 4 जून को आईपीओ का दूसरा दिन है और यह अब तक 2.46 गुना सब्सक्राइब हो चुका है।
ग्रे मार्केट में लगातार बढ़ रही मजबूती को देखते हुए एक्सपर्ट्स इसमें अच्छे लिस्टिंग गेन की उम्मीद जता रहे हैं। आइए जानते हैं इस आईपीओ की हर छोटी-बड़ी डिटेल, प्राइस बैंड, जरूरी तारीखें और ब्रोकरेज हाउसेज की राय।
CMR Green Technologies IPO: सब्सक्रिप्शन स्टेटस
बीएसई के आंकड़ों के मुताबिक, कंपनी को कुल 2,30,43,930 शेयरों के ऑफर के मुकाबले 5,66,05,068 शेयरों के लिए बोलियां मिल चुकी हैं।
क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB): इस हिस्से में अभी 3% बोलियां आई हैं।
कर्मचारी कोटा: इसे 3.18 गुना बुक किया गया है।
एंकर इनवेस्टर्स से जुटाए ₹188.44 करोड़
आईपीओ खुलने से ठीक पहले कंपनी ने बड़े संस्थागत निवेशकों से ₹188.44 करोड़ का फंड जुटाया है। इसमें ₹192 के अपर प्राइस बैंड पर 98.14 लाख शेयर अलॉट किए गए। भाग लेने वाले बड़े नामों में एसबीआई म्यूचुअल फंड, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल, एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, निप्पॉन इंडिया, कोटक म्यूचुअल फंड और गोल्डमैन सैश जैसे दिग्गज शामिल हैं।
IPO से जुड़ी सभी जरूरी बातें
आईपीओ की तारीखें: 3 जून से 5 जून
प्राइस बैंड: ₹182 से ₹192 प्रति शेयर
लॉट साइज: निवेशकों को कम से कम 78 शेयरों के लिए दांव लगाना होगा। अपर प्राइस बैंड के हिसाब से एक लॉट के लिए न्यूनतम ₹14976 का निवेश करना होगा।
अलॉटमेंट: 8 जून
लिस्टिंग: 10 जून
यह आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसके तहत मौजूदा प्रमोटर्स और निवेशक 3.28 करोड़ इक्विटी शेयर बेच रहे हैं। कंपनी को इस इश्यू से कोई नया फंड नहीं मिलेगा।
अप्लाई करें या नहीं? जानिए क्या है ब्रोकरेज की राय
इस आईपीओ को लेकर मार्केट के बड़े ब्रोकरेज हाउसेज ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है:
1. SBI Securities – 'SUBSCRIBE' (लॉन्ग टर्म के लिए बेहतर)
एसबीआई सिक्योरिटीज ने इस आईपीओ को सब्सक्राइब करने की सलाह दी है। उनका कहना है कि क्षमता के मामले में कंपनी भारत की सबसे बड़ी एल्युमिनियम रिसाइक्लिंग कंपनी है। रिसाइक्लिंग मेटल की मांग तेजी से बढ़ रही है और वित्त वर्ष 2026-2030 के दौरान इस मार्केट के 11.2% सीएजीआर (CAGR) से बढ़ने की उम्मीद है। प्राइज बैंड के हिसाब से इसका वैल्यूएशन (27.1 गुना FY25 अर्निंग) भी जायज है।
2. Geojit Investments – 'SUBSCRIBE' (मीडियम से लॉन्ग टर्म)
जियोजीत ने भी इसे सब्सक्राइब रेटिंग दी है। उनका मानना है कि पर्यावरण अनुकूल नीतियों के चलते कंपनी को लॉन्ग टर्म में फायदा मिलेगा। हालांकि कंपनी के मार्जिन में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहता है, लेकिन इसका मार्केट लीडर होना एक बड़ा प्लस पॉइंट है।
स्वास्तिका इनवेस्टमार्ट ने इस इश्यू को 'न्यूट्रल' रेटिंग दी है। उन्होंने आगाह किया है कि यह आईपीओ पूरी तरह से ओएफएस (OFS) है, जिससे कंपनी के पास कोई नया पैसा नहीं जाएगा। साथ ही, वित्त वर्ष 2024 में कंपनी को घाटा हुआ था और इसके ऑपरेटिंग मार्जिन भी थोड़े कम हैं। एग्रेसिव या जोखिम लेने वाले निवेशक केवल लिस्टिंग गेन के नजरिए से इसमें दांव लगा सकते हैं।
क्या चल रहा है ग्रे मार्केट में हाल?
ग्रे मार्केट में सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज को लेकर निवेशकों का सेंटिमेंट काफी मजबूत नजर आ रहा है। आज इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम ₹60 पर ट्रेड कर रहा है। आईपीओ के अपर प्राइस बैंड ₹192 और ₹60 के जीएमपी को जोड़ें, तो इसकी लिस्टिंग ₹252 प्रति शेयर पर हो सकती है। इस हिसाब से निवेशकों को पहले ही दिन करीब 31.25% का तगड़ा लिस्टिंग गेन मिल सकता है। पिछले 8 दिनों के ग्रे मार्केट एक्टिविटी के अनुसार, इसका मिनिमम जीएमपी ₹24 और मैक्सिमम ₹63 रहा है, जो अब लगातार ऊपर की ओर बढ़ रहा है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।