Get App

कौन हैं AZB के फाउंडर बहराम वकील? जो ट्रेंट चेयरमैन के पद पर नोएल टाटा की लेंगे जगह

Who is Bahram Vakil Trent Chairman: टाटा ग्रुप की प्रमुख रिटेल कंपनी 'ट्रेंट लिमिटेड' में बड़ा बदलाव हुआ है। लगभग 29 सालों तक वेस्टसाइड और ज़ुडियो जैसे ब्रांड्स को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने वाले नोएल टाटा 11 नवंबर को अध्यक्ष पद से रिटायर हो रहे हैं। उनकी जगह 12 नवंबर से AZB & Partners के सह-संस्थापक और दिग्गज कॉरपोरेट वकील बहराम एन. वकील ट्रेंट के नए चेयरमैन का पद संभालेंगे। जानें कौन हैं ये

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Oct 31, 2026 पर 1:32 PM
कौन हैं AZB के फाउंडर बहराम वकील? जो ट्रेंट चेयरमैन के पद पर नोएल टाटा की लेंगे जगह
29 अक्टूबर को हुई बोर्ड बैठक में बहराम वकील की नियुक्ति को मंजूरी दी गई

Trent Leadership Change: टाटा समूह के प्रमुख रिटेल कारोबार 'ट्रेंट लिमिटेड' में बड़ा नेतृत्व परिवर्तन होने जा रहा है। कॉरपोरेट कानून और वित्तीय पुनर्गठन के दिग्गज वकील बहराम एन. वकील (Bahram N. Vakil) कंपनी के नए चेयरमैन के रूप में नोएल टाटा की जगह लेंगे।

29 अक्टूबर को हुई बोर्ड बैठक में बहराम वकील की नियुक्ति को मंजूरी दी गई। यह बदलाव टाटा समूह के रिटेल विस्तार से जुड़े एक बिजनेस लीडर से हटकर वित्तीय पुनर्गठन, इंसॉल्वेंसी और प्रोजेक्ट फाइनेंस का विशाल अनुभव रखने वाले कॉरपोरेट वकील की ओर एक महत्वपूर्ण रणनीतिक कदम माना जा रहा है।

स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, बहराम वकील 12 नवंबर 2026 को ट्रेंट के चेयरमैन का पदभार संभालेंगे। आपको बता दें कि नोएल टाटा लगभग 29 वर्षों तक ट्रेंट से जुड़े रहने के बाद 11 नवंबर 2026 को कारोबारी समय की समाप्ति पर चेयरमैन और निदेशक पद से सेवानिवृत्त हो जाएंगे। वैसे रिटायरमेंट के बाद भी नोएल टाटा कंपनी के साथ 'चेयरमैन एमेरिटस' के रूप में जुड़े रहेंगे।

कौन हैं बहराम वकील?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें