Trent Shares: टाटा के इस शेयर में 7% की जोरदार तेजी, ऑलटाइम हाई पर पहुंचा भाव, अब खरीदें, बेचें या करें होल्ड?

Trent Shares Price: टाटा ग्रुप की कंपनी, ट्रेंट लिमिटेड के शेयर आज 30 अप्रैल को 7% बढ़कर 4,629.40 रुपये के अपने नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। कंपनी के शेयरों में यह तेजी उसके मार्च तिमाही के शानदार नतीजों, मैनेजमेंट की ओर से पॉजिटिव टिप्पणी और ब्रोकरेज फर्मों की ओर से टारगेट प्राइस बढ़ाए जाने की खबर के बाद आई है

अपडेटेड Apr 30, 2024 पर 7:18 PM
Story continues below Advertisement
Trent Shares Price: अधिकतर एनालिस्ट्स न शेयर को लेकर अपने टारगेट में 4 से 13% की बढ़ोतरी की है।

Trent Shares Price: टाटा ग्रुप की कंपनी, ट्रेंट लिमिटेड के शेयर मंगलवार 30 अप्रैल को कारोबार के दौरान 7% बढ़कर 4,629.40 रुपये के अपने नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। कंपनी के शेयरों में यह तेजी उसके मार्च तिमाही के शानदार नतीजों, मैनेजमेंट की ओर से पॉजिटिव टिप्पणी और ब्रोकरेज फर्मों की ओर से टारगेट प्राइस बढ़ाए जाने की खबर के बाद आई है। अधिकतर एनालिस्ट्स ने इस शेयर को लेकर अपने टारगेट प्राइस में 4 से 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। विदेशी ब्रोकरेज फर्म जेफरीज (Jefferies) ने स्टॉक का टारगेट प्राइस बढ़ाकर 4,150 रुपये कर दिया है, लेकिन इसकी रेटिंग 'होल्ड' पर बरकरार रही है। कंपनी के शेयर 1.33 फीसदी की बढ़त के साथ 4409.35 रुपये के भाव पर बंद हुए हैं। 

ट्रेंड का शुद्ध मुनाफा मार्च तिमाही में 500% से अधिक बढ़कर 654.3 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 105 करोड़ रुपये था। कंपनी ने बताया कि उसे तिमाही के दौरान 543 करोड़ रुपये का एक एकमुश्त लाभ होने से अपना मुनाफा बढ़ाने में मदद मिली। वहीं कंपनी का रेवेन्यू मार्च तिमाही में 53.4 फीसदी बढ़कर 3,187 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट (EBITDA) मार्च तिमाही में बढ़कर 477 करोड़ रुपये, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 211 करोड़ रुपये था। वहीं कंपनी का EBITDA मार्जिन करीब 5 प्रतिशत बढ़कर 15% पहुंच गया, जो एक साल पहले इसी वित्त वर्ष में 10.2 फीसदी था। ट्रेंट के पोर्टफोलियो में 31 मार्च तक, वेस्टसाइड के 232 स्टोर्स, जूडियो के 545 स्टोर्स और दूसरे लाइफस्टाइल के 34 स्टोर्स शामिल हैं।


घरेलू ब्रोकिंग फर्म नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के मुताबिक, कच्चे माल की कीमतों में नरमी के कारण ट्रेंट के ग्रॉस मार्जिन में सुधार हुआ है। ब्रोकरेज ने शेयर पर 'Buy' की रेटिंग बरकरार रखी है और इसका टारगेट प्राइस 4,304 रुपये से बढ़ाकर 4,926 रुपये कर दिया है।

इस बीच, एंटीक स्टॉक ब्रोकिंग ने स्टॉक की रेटिंग को 'होल्ड' से बढ़ाकर 'Buy' कर दिया, और इसका टारगेट प्राइस ₹3,771 से बढ़ाकर ₹4,876 कर दिया। ब्रोकरेज ने कहा कि हरफनमौला प्रदर्शन के लिए कंपनी की अर्निंग्स बेहतर हुई और इसे री-रेटिंग करने की जरूरत पड़ी है। एंटीक ने वित्त वर्ष 2025 और वित्त वर्ष 2026 के लिए कंपनी के EBITDA अनुमान को क्रमश: 22% और 35% बढ़ा दिया है।

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

यह भी पढ़ें-  Hot Stocks: शॉर्ट टर्म में कमाना चाहते हैं 10% तक मुनाफा? SBI समेत इन 7 शेयरों पर लगाएं दांव

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।