Trent Shares Price: टाटा ग्रुप की कंपनी, ट्रेंट लिमिटेड के शेयर मंगलवार 30 अप्रैल को कारोबार के दौरान 7% बढ़कर 4,629.40 रुपये के अपने नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। कंपनी के शेयरों में यह तेजी उसके मार्च तिमाही के शानदार नतीजों, मैनेजमेंट की ओर से पॉजिटिव टिप्पणी और ब्रोकरेज फर्मों की ओर से टारगेट प्राइस बढ़ाए जाने की खबर के बाद आई है। अधिकतर एनालिस्ट्स ने इस शेयर को लेकर अपने टारगेट प्राइस में 4 से 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। विदेशी ब्रोकरेज फर्म जेफरीज (Jefferies) ने स्टॉक का टारगेट प्राइस बढ़ाकर 4,150 रुपये कर दिया है, लेकिन इसकी रेटिंग 'होल्ड' पर बरकरार रही है। कंपनी के शेयर 1.33 फीसदी की बढ़त के साथ 4409.35 रुपये के भाव पर बंद हुए हैं।
