त्रिवेणी टर्बाइन के शेयरों में लगे पंख, 12% की भरी उड़ान, तिमाही नतीजों के बाद खरीदारी की होड़

Triveni Turbine shares: त्रिवेणी टर्बाइन के शेयरों में मंगलवार 12 नवंबर को भारी तेजी देखने को मिली। कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर 12 फीसदी तक उछल गए। यह तेजी कंपनी के सितंबर तिमाही के मजबूत नतीजों के बाद आई है, जिसने निवशकों की इस शेयर के प्रति दिलचस्पी बढ़ा दी है। त्रिवेणी टर्बाइन का सितंबर तिमाही में कंसॉलिडेटेड शुद्ध मुनाफा 42 फीसदी बढ़कर 91 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले साल इसी तिमाही में करीब 64 करोड़ रुपये रहा था

अपडेटेड Nov 12, 2024 पर 1:01 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Triveni Turbine Share Price: कंपनी ने सितंबर तिमाही के दौरान अपना अबतक का सबसे अधिक रेवेन्यू दर्ज किया है

Triveni Turbine shares: त्रिवेणी टर्बाइन के शेयरों में मंगलवार 12 नवंबर को भारी तेजी देखने को मिली। कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर 12 फीसदी तक उछल गए। यह तेजी कंपनी के सितंबर तिमाही के मजबूत नतीजों के बाद आई है, जिसने निवशकों की इस शेयर के प्रति दिलचस्पी बढ़ा दी है। त्रिवेणी टर्बाइन का सितंबर तिमाही में कंसॉलिडेटेड शुद्ध मुनाफा 42 फीसदी बढ़कर 91 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले साल इसी तिमाही में करीब 64 करोड़ रुपये रहा था।

वहीं कंपनी का रेवेन्यू सितंबर तिमाही में बढ़कर 520.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो किसी एक तिमाही में दर्ज किया गया इसका अब तक का सबसे अधिक आंकड़ा है। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 402.3 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी ने बताया कि बेहतर ऑर्डर बुकिंग्स और अधिक एक्सपोर्ट्स के चलते उसे रेवेन्यू बढ़ाने में मदद मिली है।

कंपनी का ऑर्डर बुकिंग्स सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर 25 फीसदी बढ़कर 572 करोड़ रुपये रहा। इसे एक्सपोर्ट्स ऑर्डर में आए 50 फीसदी के उछाल से मदद मिली, जो तिमाही के दौरान 304 करोड़ रुपये रहा। इसके अलावा कंपनी ने सितंबर तिमाही में 131 करोड़ रुपये का अपना अब तक का सबसे अधिक EBITDA भी दर्ज किया। इससे कंपनी के EBITDA मार्जिन में 3.20 फीसदी की उछाल आई और यह 26.1 प्रतिशत पर पहुंच गया।


त्रिवेणी टर्बाइन ने सितंबर तिमाही में 1,796 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड बकाया कैरी-फॉरवर्ड ऑर्डर बुक की भी रिपोर्ट की, जो सालाना आधार पर 22 प्रतिशत की ग्रोथ को दिखाता है।

कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर, ध्रुव एम साहनी ने बताया, "हमने सभी ऑपरेटिंग मोर्चों पर एक और मजबूत नतीजे जारी किए हैं। फिर चाहे वो रेवेन्यू हो, शुद्ध मुनाफा या फिर ऑर्डर बुकिंग्स। अच्छी क्वालिटी और टिकाऊ पावर जेनरेशन की बढ़ती मांग को देखते हुए, कंपनी एक मजबूत R&D कार्यक्रम पर काम कर रही हैं। इसका उद्देश्य डिजिटलीकरण के जरिए अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को आगे बढ़ाना और एनर्जी ट्रांजिशन और सस्टेनबेल गोल्स के लक्ष्य को हासिल करने इनोवेटिव सॉल्यूशंस विकसित करना है।"

दोपहर 12.30 बजे के करीब, कंपनी के शेयर बीएसई पर 5.83 फीसदी की उछाल के साथ 661.80 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे। इस साल अब तक कंपनी के शेयरों में करीब 57.52 फीसदी की तेजी आ चुकी है। वहीं पिछले एक साल में इसने अपने निवेशकों को करीब 64 फीसदी का दमदार रिटर्न दिया है।

यह भी पढ़ें- Q2 में मुनाफा गिरा फिर भी 8% चढ़े Jubilant Foodworks के शेयर, फटाफट बेच दें या अभी और आएगी तेजी?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।