2017-18 के दौरान नहीं होगी बिजली की परेशानी

सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी का अनुमान है कि इस साल देश में डिमांड से 8.8 फीसदी ज्यादा बिजली पैदा होगी।

अपडेटेड May 29, 2017 पर 3:37 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

2017-18 के दौरान आपको बिजली की किल्लत नहीं सताएगी क्योंकि इस दौरान देश में बिजली की कमी नहीं होने वाली। सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी का अनुमान है कि इस साल देश में डिमांड से 8.8 फीसदी ज्यादा बिजली पैदा होगी। यानी देश लगातार दूसरे साल पावर सरप्लस होने जा रहा है।

इस साल देश में मांग से लगभग 1 लाख 8 हजार मिलियन यूनिट ज्यादा बिजली पैदा होने का अनुमान है। साथ ही पीक डिमांड में भी 6.8 फीसदी बढ़ोतरी की उम्मीद है। इस साल थर्मल, हाइड्रो और न्यूक्लियर पावर की ऊर्जा क्षमता भी बढ़ेगी।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।