Get App

ट्रंप के बयानों से बिगड़ता है बाजार का संतुलन, ट्रंप प्रेसिडेंट या हैं ट्रेडर? अनुज सिंघल से जानें अब बाजार में क्या करें

निफ्टी का पहला सपोर्ट 25,400-25,450 (10 DEMA, कल का का low) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 25,250-25,300 (20 DEMA) पर है। पहला रजिस्टेंस 25,600-25,650 (ऑप्शंस जोन) पर है। बड़ा रजिस्टेंस 25,650-25,700 (हाल का स्विंग highs) है। खरीदारी जोन 25,425-25,475 पर है इसके लिए स्टॉपलॉस 25,350 पर रखें

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 09, 2025 पर 9:15 AM
ट्रंप के बयानों से बिगड़ता है बाजार का संतुलन, ट्रंप प्रेसिडेंट या हैं ट्रेडर? अनुज सिंघल से जानें अब बाजार में क्या करें
बैंक निफ्टी एक बार फिर लीड लेने के संकेत दे रहा है। बैंक निफ्टी में एक बार फिर 'गिरावट में खरीदारी' का टेक्स्चर दे रहा है।

अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी आवाज

डॉनल्ड ट्रंप के बयानों से मार्केट का equilibrium खराब होता है। कभी कहते हैं कॉपर पर 50%, कभी फार्मा पर 200% टैरिफ लगाएंगे। और फिर कहते हैं 1-2 साल का वक्त दूंगा, लेकिन जो भी है, अब हमें इस फैक्टर को 4 साल झेलना है। भारत के साथ डील का एलान कभी नहीं हुआ। कल 3 बजे की चाल शायद सेंसेक्स की एक्सपायरी से संबंधित था। लेकिन जो भी थी, कल रेंज ब्रेकआउट का पहला संकेत मिला। कल भी हमारी यही चर्चा हुई थी कि फ्लैग पैटर्न बन रहा था। गिरावट में मंथली कॉल में खरीदारी काम कर रही है। ये जरूरी नहीं है कि आप कॉल्स को महीने के आखिर तक कैरी करें। वो भी विकल्प है, लेकिन बीच-बीच में कल जैसे मौके मिलेंगे। जब तक हम 10 और 20 DEMA के ऊपर हैं टेक्स्चर मजबूत है।

बाजार: क्या हो अब रणनीति?

कल कहने को ब्रेकआउट था, लेकिन हम सिर्फ 0.24% ऊपर थे। 7 दिन से इतना कंसोलिडेशन था कि 60 प्वाइंट भी ब्रेकआउट लगा। लेकिन जो भी है, कल काफी दिन बाद 25,500 के ऊपर मिला। एक तारीख के बाद पहली बार 25,500 के ऊपर बंद हुए। लेकिन अभी भी हम 25,350-25,650 की रेंज मे ही हैं। जब तक 25,350 के नीचे या 25,650 के ऊपर बंद ना हो, रेंज ही है। कल सबसे शानदार चाल बैंक निफ्टी में नजर आई। और कोटक के शानदार अपडेट से कल बैंक निफ्टी में अच्छा मूव आया। कल SBI ने भी बड़ी चाल के पहले संकेत दिए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें