Trump Tantrums US Danger Alerts: खत्म होने लगा है ट्रंप का खौफ, क्या अब और नहीं टूटेगा बाजार?

अनुज सिंघल के मुताबिक ध्यान रखिए कि निफ्टी में 23,800 से 22,000 की गिरावट टैरिफ के चलते आई थी। लेकिन 26,000 से 23,800 की गिरावट का कारण घरेलू था। अब हम वापस 23,800 तक तो आ गए हैं। बड़ा सवाल है कि क्या अब घरेलू समीकरण बदलेंगे?इसका जवाब आपको अप्रैल के earnings season में मिलेगा

अपडेटेड Mar 26, 2025 पर 9:03 AM
Story continues below Advertisement
अनुज सिंघल ने कहा कि ट्रंप को समझ आ गया है कि वो खुद की इकोनॉमी को नुकसान पहुंचा रहे थे। अब हर कोई मानने लगा है कि ट्रंप टैरिफ पर नरम पड़ेंगे।

Stock Market Strategy: सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि कल भी निफ्टी ने गिरावट के बावजूद ट्रेलिंग SL हिट नहीं किया। आज का ट्रेलिंग SL 23,601 पर होगा। मतलब लगा भी तो और 170 अंक जुड़ जाएंगे। कल सेंसेक्स की एक्सपायरी और थोड़ी मुनाफावसूली का फैक्टर था। 23,800-23,900 ऑप्शन राइटर्स का रजिस्टेंस जोन भी था। नजरिया अब भी यही है कि एक्सपायरी 24,000 के ऊपर हो सकती है। आज अगर कल का हाई निकला, तो शॉर्ट कवरिंग बढ़ेगी। और अगर कल का निचला स्तर टूट गया तो लॉन्ग पोजीशन बुक कर लें। बस कल एक दिक्कत थी Market breadth काफी खराब थी। लेकिन सिर्फ 1 दिन से ट्रेंड नहीं बदलता है। अगले 2 दिन देखते हैं, Market breadth कैसी रहती है।

बाजार: Trump Tantrums का अंत?

अनुज सिंघल ने कहा कि ट्रंप को समझ आ गया है कि वो खुद की इकोनॉमी को नुकसान पहुंचा रहे थे। अब हर कोई मानने लगा है कि ट्रंप टैरिफ पर नरम पड़ेंगे। यह नरमी ट्रंप की दरियादिली नहीं है, बल्कि सच का सामना है। अब साफ हो गया है कि बाजार ने ट्रंप को उनकी गलती का एहसास करा दिया है। ट्रंप ने कहा था कि वो बाजार नहीं देखते। बाजार सब देखते हैं खास तौर पर डोनाल्ड ट्रंप । टैरिफ का सबसे ज्यादा असर ट्रंप के अपने दोस्तों पर पड़ा । इसका मतलब अब बाजार वापस फंडामेंटल पर फोकस कर सकता है।

तो क्या अब बड़ा ट्रेंड बदल चुका है?


अनुज सिंघल के मुताबिक ध्यान रखिए कि निफ्टी में 23,800 से 22,000 की गिरावट टैरिफ के चलते आई थी। लेकिन 26,000 से 23,800 की गिरावट का कारण घरेलू था। अब हम वापस 23,800 तक तो आ गए हैं। बड़ा सवाल है कि क्या अब घरेलू समीकरण बदलेंगे?इसका जवाब आपको अप्रैल के earnings season में मिलेगा। दो और दिन बाजार को शॉर्ट कवरिंग का साथ मिल सकता है। अप्रैल सीरीज में बाजार क्लीन स्लेट के साथ शुरुआत करेगा। अप्रैल में बाजार नतीजों और FIIs फ्लो पर चलेगा। अगर नतीजों और FIIs फ्लो ने साथ नहीं दिया तो अप्रैल, मई में फिर गिर सकते हैं, लेकिन बाजार उसका भी आपको सिग्नल देगा। फिलहाल के लिए टेक्सचर गिरावट में खरीदारी का है। जब तक ट्रेंड ना टूटे, तब तक ट्रेंड में बने रहें। सबसे ज्यादा पैसा ट्रेंड में बने रहने से बनता है। 3 दिन में सिर्फ ट्रेंड में रहने से निफ्टी में 700 अंक मिले। 3 दिन में सिर्फ ट्रेंड में रहने से बैंक निफ्टी में 1700 अंक मिले

निफ्टी पर रणनीति

अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी में पोजीशनल लॉन्ग सौदों में 23,600 का सख्त SL लगाएं। पहला रजिस्टेंस 23,700-23,800 (ऑप्शन जोन) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 23,850-23,900 (कल का हाई) पर है। पहला सपोर्ट 23,650-23,700 (कल का बंद भाव) पर है। सबसे अहम सपोर्ट 23,600 (कल का निचला स्तर) है। खरीदारी का जोन 23,650-23,700 पर है इसके लिए SL 23,600 पर लगाए। निफ्टी पर 23,800-23,850 फेल हुआ बेचें। SL 23,900 पर लगाए। बिकवाली का ट्रेड सख्ती से conditional और इंट्राडे के लिए होगा।

निफ्टी बैंक पर रणनीति

अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी बैंक के ट्रेलिंग SL को 51,400 पर लाएं। अगर 51,400 टूटा तो लॉन्ग में मुनाफावसूली करें और बाहर हो जाएं। ऊपर निफ्टी बैंक ने 52,000 के हमारे लक्ष्य को हासिल किया। नई तेजी के लिए निफ्टी बैंक को 52,000 के ऊपर ट्रेड करना होगा। निफ्टी बैंक में सबसे मुनाफे वाली ट्रेड निकल चुकी है। अब सिर्फ SL को ऊपर लाते रहें और देखें कहां तक जाते हैं। लॉजिकली अब निफ्टी बैंक में कोई नई एंट्री नहीं है।

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।