TVS Group का बिग प्लान, इस बैंक में 9.99% होल्डिंग पर नजर, शेयरों पर दिखा असर

TVS Group investment in Banking Space: टीवीएस ग्रुप एक स्मॉल फाइनेंस बैंक में निवेश की योजना बना रहा है। ग्रुप की नजर बैंक में 9.99% होल्डिंग हासिल करने की है। इसका असर आज शेयरों पर भी दिखा। चेक करें कि टीवीएस ग्रुप किस बैंक में होल्डिंग हासिल करने पर विचार कर रहा है और 9.99% होल्डिंग ही क्यों

अपडेटेड May 14, 2026 पर 1:25 PM
Story continues below Advertisement
टीवीएस ग्रुप (TVS Group) प्रिफरेंशियल अलॉटमेंट के जरिए जन स्मॉल फाइनेंस बैंक (Jana Small Finance Bank) में 9.99% हिस्सेदारी हासिल कर सकता है। (FIle Photo- Pexels)

टीवीएस मोटर कंपनी (TVS Motor Company) के शेयरों को आज एक रिपोर्ट से झटका लगा, जिसमें दावा किया गया है कि टीवीएस ग्रुप की नजर जन स्मॉल फाइनेंस बैंक (Jana Small Finance Bank) में हिस्सेदारी हासिल करने पर है। सीएनबीसी-टीवी18 ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। वहीं दूसरी तरफ जन स्मॉल फाइनेंस बैंक की बात करें तो यह उछल पड़ा। फिलहाल टीवीएस मोटर कंपनी के शेयर बीएसई पर 2.61% की गिरावट के साथ ₹3430.50 (TVS Motor Company Share Price) और जन स्मॉल फाइनेंस के शेयर 2.82% के उछाल के साथ ₹496.95 (Jana Small Finance Bank Share Price) पर हैं। इंट्रा-डे में टीवीएस मोटर कंपनी के शेयर 3.91% टूटकर ₹3,384.70 और जन स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयर 4.28% उछलकर ₹504.00 तक पहुंच गए थे।

TVS Group की कितनी होगी Jana Small Finance Bank में हिस्सेदारी?

सीएनबीसी-टीवी18 को सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक टीवीएस ग्रुप (TVS Group) प्रिफरेंशियल अलॉटमेंट के जरिए जन स्मॉल फाइनेंस बैंक में 9.99% हिस्सेदारी हासिल कर सकता है। यह स्मॉल फाइनेंस बैंकिंग स्पेस में एक अहम रणनीतिक निवेश होगा। सूत्रों के मुताबिक यह सौदा सेबी के प्रिफरेंशियल अलॉटमेंट से जुड़े नियमों के हिसाब से होगा और टीवीएस ग्रुप इसमें ₹450 करोड़-₹500 करोड़ तक का निवेश कर सकता है। वैसे ध्यान दें कि टीवीएस ग्रुप की नजर जन स्मॉल फाइनेंस में 9.99% हिस्सेदारी हासिल करने पर है क्योंकि बैंकों में कॉरपोरेट्स को 10% मालिकाना हक के लिए कई कंप्लाएंस और अप्रूवल लेने की जरूरत पड़ जाती।


सूत्रों के मुताबिक जन स्मॉल फाइनेंस बैंक के बोर्ड की सोमवार 18 मई को होने वाली बैठक में फंड जुटाने के प्रस्ताव पर विचार होगा। बोर्ड की मंजूरी के बाद प्रस्ताव को नियामकीय मंजूरी के लिए आरबीआई के पास भेजा जाएगा। नए पूंजी निवेश से जन स्मॉल फाइनेंस बैंक के विस्तार और भविष्य की विकास योजनाओं को सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। अभी की बात करें तो वित्त वर्ष 2026 में इसका CRAR (कैपिटल एडेकेसी रेश्यो) 19.4% था, जो इसकी मजबूत पूंजी स्थिति को दिखाता है। लेटेस्ट शेयरहोल्डिंग पैटर्न के हिसाब से जन स्मॉल फाइनेंस बैंक में जन होल्डिंग्स, जन कैपिटल और जन अर्बन फाउंडेशन के जरिए प्रमोटर्स की 21.85% हिस्सेदारी है।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

पहले टीवीएस मोटर की बात करें तो इसके शेयर पिछले साल 13 जून 2025 को बीएसई पर ₹2,678.05 के भाव पर थे जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। इस निचले स्तर से 8 महीने में यह 48.24% उछलकर 26 फरवरी 2026 को ₹3,970.00 पर पहुंच गया। अब जन स्मॉल फाइनेंस की बात करें तो पिछले साल 10 जून 2025 को यह एक साल के हाई ₹552.90 पर था जिससे 9 महीने में यह 40.26% फिसलकर 23 मार्च 2026 को एक साल के निचले स्तर ₹330.30 पर आ गया।

Balaji Amines Share Price: 20% उछलकर शेयर अपर सर्किट पर, 10 साल की सबसे बड़ी तेजी, Q4 नतीजे पर बने रॉकेट

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।