Balaji Amines Share Price: दिग्गज स्पेशल्टी कंपनी बालाजी एमाइन्स के शेयरों में आज खरीदारी का ऐसा तगड़ा रुझान दिखा कि सिर्फ यही नहीं बल्कि इसकी पियर्स भी भी चमक उठीं। बालाजी एमाइन्स ने बुधवार 13 मई को इक्विटी मार्केट का कारोबार बंद होने के बाद मार्च तिमाही के कारोबारी नतीजे जारी किए थे और आज इसके शेयर 20% उछलकर अपर सर्किट पर पहुंच गए। यह अप्रैल 2015 के बाद से कंपनी के शेयरों के लिए इंट्रा-डे में सबसे बड़ी तेजी रही जब इसके शेयर 20% उछले थे। आज की बात करें तो बीएसई पर यह 20% के अपर सर्किट ₹1622.55 पर पहुंच गया और इसी पर बंद भी हुआ। पियर ग्रुप की बात करें तो इंडो एमाइन्स, एमाइन्, एंड प्लास्टिसाइजर्स और एल्किल एमाइन्स के शेयर 10-13% तक उछल पड़े। बालाजी एमान्स उछलकर बीएसई स्मॉलकैप का टॉप गेनर बन गया तो पियर कंपनियां भी टॉप-5 में पहुंच गईं।
Balaji Amines के लिए कैसी रही मार्च तिमाही?
पिछले वित्त वर्ष 2026 की आखिरी तिमाही जनवरी-मार्च 2026 में बालाजी एमाइन्स का ऑपरेटिंग लेवल पर परफॉरमेंस दमदार रहा। मार्च तिमाही में कंपनी का ईबीआईटीडीए यानी ऑपरेटिंग प्रॉफिट सालालाना आधार पर 58% बढ़कर ₹94 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन भी 7 पर्सेंटेज प्वाइंट्स बढ़कर 23.9% पर पहुंच गया। कंपनी का रेवेन्यू इस दौरान 12% बढ़कर ₹395 करोड़ और शुद्ध मुनाफा 58% उछलकर ₹63 करोड़ पर पहुंच गया। कारोबारी नतीजे के साथ-साथ बालाजी एमाइन्स ने हर शेयर पर ₹11 के फाइनल डिविडेंड का भी ऐलान किया है।
एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?
बालाजी एमाइन्स के शेयरों ने निवेशकों को तगड़ा शॉक दिया और आज की तगड़ी तेजी के बावजूद अभी भी यह हाई लेवल से काफी नीचे है। पिछले साल 7 जुलाई 2025 को बीएसई पर यह ₹1,946.00 के भाव पर था जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है। इस हाई लेवल से 8 महीने में यह 53.49% टूटकर 2 मार्च 2026 को ₹905.15 पर आ गया जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।