Get App

TVS Motor की सिंगापुर यूनिट स्विस ई-मोबिलिटी ग्रुप में बढ़ाएगी हिस्सेदारी

SEMG मौजूदा माइनॉरिटी शेयरहोल्डर्स से 25 प्रतिशत शेयर खरीदने के बाद TVS Motor (सिंगापुर) Pte Ltd की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बन जाएगी। जबकि TVS Motor Company Limited ने इस क्षेत्र में उतरने के लिए इससे पहले अपनी सिंगापुर सब्सिडियरी कंपनी के जरिये ई-मोबिलिटी कंपनी में 75 प्रतिशत हिस्सेदारी ली थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 10, 2023 पर 4:33 PM
TVS Motor की सिंगापुर यूनिट स्विस ई-मोबिलिटी ग्रुप में बढ़ाएगी हिस्सेदारी
TVS Motor (Singapore) Pte Ltd इस साल अप्रैल में Killwatt GmbH में 25 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने के लिए सहमत हो गई थी

टू-व्हीलर बनाने वाली टीवीएस मोटर (TVS Motor) की सहायक कंपनी टीवीएस मोटर (सिंगापुर) पीटीई (TVS Motor (Singapore) Pte Ltd) ने 10 जून को कहा कि वह स्विस ई-मोबिलिटी ग्रुप (होल्डिंग) एजी (Swiss E-Mobility Group (Holding) AG) में अतिरिक्त 25 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने पर सहमत हो गई है। बता दें कि Swiss E-Mobility Group (Holding) AG को SEMG के नाम से भी जाना जाता है जो कि स्विट्जरलैंड में स्थित है। इससे पहले टीवीएस मोटर कंपनी लिमिटेड (TVS Motor Company Limited) ने इस क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज करने के लिए अपनी सिंगापुर सब्सिडियरी कंपनी के जरिये ई-मोबिलिटी कंपनी में 75 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी थी। TVS सिंगापुर Pte ने SEMG के शेयर खरीदे थे।

SEMG जो B2B और B2C बिजनेस को कवर करने वाला एक ई-बाइक प्लेटफार्म है। इसमें स्वयं की ब्रांडेड ईबाइक की बिक्री करना भी शामिल है। ये वर्तमान में TVS Motor (सिंगापुर) Pte Ltd की सहायक कंपनी है। SEMG मौजूदा माइनॉरिटी शेयरहोल्डर्स से 25 प्रतिशत शेयर खरीदने के बाद TVS Motor (सिंगापुर) Pte Ltd की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बन जाएगी। ऐसा TVS Motor ने अपनी फाइलिंग में कहा है।

Technical View: स्विंग हाई के बाद निफ्टी फिर से कंसोलिडेशन मोड में, अगले हफ्ते कैसी रहेगी निफ्टी और बैंक निफ्टी की चाल

इससे पहले TVS Motor ने इस क्षेत्र में अपनी मौजूदगी स्थापित करने के लिए 2022 में अपनी सिंगापुर की सहायक कंपनी के जरिये ई-मोबिलिटी कंपनी में 75 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें