निफ्टी में कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन दोपहर में बिकवाली के दबाव के कारण लगातार दूसरे सत्र में गिरावट बढ़ी। 9 जून को एशियाई बाजारों में पॉजिटिव रुझान के बावजूद 18,600 लेवल से नीचे बंद हुआ। एफएमसीजी, आईटी और पीएसयू बैंक में सबसे अधिक गिरावट के साथ सभी सेक्टर्स में सुस्त कारोबार हुआ। इंडेक्स कल ऊपर खुला और फिर 18,677 तक चढ़ गया। लेकिन सत्र के बाद के हिस्से में 18,550 के स्तर पर सपोर्ट लेते अपनी सभी बढ़त गंवा दी। बाजार के अंत में यह 71 अंकों के नुकसान के साथ 18,563 पर बंद हुआ। इसने डेली स्केल पर एक बेयरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया जिससे लोअर हाई और लोअर लो फॉर्मेशन बना।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि लेकिन कुल मिलाकर मार्च के निचले स्तर से निफ्टी ने हायर हाई और हायर लो फॉर्मेशन बरकरार रखा है। इसलिए 18,500-18,400 इंडेक्स के लिए एक महत्वपूर्ण सपोर्ट जोन के रूप में कार्य करने की संभावना है। इसमें 18,700-18,800 के स्तर के बीच रेजिस्टेंस रह सकता है। कुल मिलाकर इंडेक्स के इस रेंज के अंदर ट्रेड करने की संभावना है। दोनों तरफ के लेवल में कोई भी ब्रेक होने पर आगे इंडेक्स की दिशा तय होगी।
सोमवार 12 जून को कैसी रहेगी निफ्टी की चाल
Kotak Securities के अमोल अठावले ने कहा "जब तक इंडेक्स 18,675 से नीचे कारोबार कर रहा है। तब तक सेंटीमेंट के कमजोर रहने की संभावना है। इसके नीचे यह 20-डे SMA (सिंपल मूविंग एवरेज) या 18,450 तक फिसल सकता है। इसमें आगे भी गिरावट जारी रह सकती है। ऐसे में इंडेक्स 18350 तक लुढ़क सकता है।"
दूसरी तरफ उन्होंने कहा कि 18,675 का लेवल ब्रेक होने के बाद ही एक नई तेजी की रैली संभव है। ऐसा होने पर इससे ऊपर बाजार 18,800-18,900 तक चढ़ सकता है।
सोमवार 12 जून को कैसी रहेगी बैंक निफ्टी की चाल
बैंक निफ्टी शुक्रवार को 44,000 के ऊपर चढ़ गया। लेकिन इसके ऊपर टिकने में कामयाब नहीं रहा। इंडेक्स 6 अंकों की गिरावट के साथ 43,989 पर बंद हुआ। इंडेक्स ने डेली चार्ट्स पर लॉन्ग अपर शैडो के साथ स्मॉल बॉडी बेयरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। जबकि वीकली टाइमफ्रेम पर भी पिछले हफ्ते के रेंज में ट्रेडिंग के बाद उसी तरह का कैंडलस्टिक पैटर्न बना था। पिछले हफ्ते इसमें 51 अंक की वृद्धि हुई।
LKP Securities कुणाल शाह ने कहा "बैंक निफ्टी इंडेक्स वर्तमान में बिकवाली के दबाव का सामना कर रहा है। इसकी वजह ये है कि बेयर्स उच्च स्तर पर अपना नियंत्रण बनाए रख रहे हैं। इसमें 44,300 और 44,500 के बीच रेजिस्टेंस मजबूत साबित हुआ है। ये इंडेक्स को ऊपर की ओर बढ़ने से रोक रहा है।"
इसमें गिरावट आने पर उन्हें लगता है कि 43700 पर एक सपोर्ट स्तर है। इस स्तर को खरीदारी के अवसर के रूप में माना जा सकता है। यदि इंडेक्स सपोर्ट स्तर से ऊपर बना रहता है, तो यह उन खरीदारों को आकर्षित कर सकता है जो इसे एक अनुकूल एंट्री प्वाइंट के रूप में देखते हैं।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)