TVS Motor Share Price: टीवीएस मोटर के शेयरों की बिकवाली कारोबारी नतीजे आने के बाद भी नहीं थमी। एक कारोबारी दिन पहले, जब नतीजे आने थे तो उससे पहले यह 2% से अधिक टूटकर बंद हुआ था। अब जब नतीजे आ चुके हैं और यह उम्मीद के मुताबिक ही रही तो इसकी गिरावट अभी थमी नहीं है। आज बीएसई पर यह 1.52% की गिरावट के साथ ₹3501.10 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 1.87% फिसलकर ₹3488.35 के भाव तक आ गया था। हालांकि आगे ग्रोथ की अच्छी उम्मीद देखते हुए कई ब्रोकरेज फर्मों ने इसे खरीदने की सलाह दी है तो मौजूदा गिरावट को खरीदारी के मौके के तौर पर देख सकते हैं।
