Credit Cards

Hindenburg की बढ़ेगी मुश्किलें? रिपोर्ट पर जैक डोरसी की घटी दौलत, कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही Block

Hindenburg की रिपोर्ट पर Twitter के फाउंडर जैक डोरसी की नई कंपनी Block के शेयर धड़ाम से गिर गए। ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डोरसी ने ट्विटर से निकलने के बाद शुरू किया था और इसमें भी हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के चलते उन्हें तगड़ा झटका लगा है। उनकी संपत्ति में तेजी से गिरावट आई है। अब ब्लॉक हिंडनबर्ग के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है

अपडेटेड Mar 24, 2023 पर 12:35 PM
Story continues below Advertisement
गुरुवार को जैक डोरसी (Jack Dorsey) की दौलत 52.6 करोड़ डॉलर घट गई जो मई के बाद एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट रही। अरबपतियों की सूची ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक 11 फीसदी की गिरावट के बाद अब उनके पास 440 करोड़ डॉलर की संपत्ति है।

अदाणी ग्रुप (Adani Group) के बाद अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च (Hindenburg Research) ने ट्विटर (Twitter) के पूर्व सीईओ जैक डोरसी (Jack Dorsey) की नई कंपनी को निशाना बनाया है। ट्विटर छोड़ने के बाद जैक ने पेमेंट कंपनी ब्लॉक (Block) की शुरुआत की थी। अब हिंडनबर्ग ने इस पर यूजर्स की संख्या बढ़ा-चढ़ाकर दिखाने और नए ग्राहकों को जोड़ने की लागत काफी कम करके दिखाने का आरोप लगाया है। इसके चलते जैक की अमीरी को तगड़ा झटका लगा है। गुरुवार को उनकी दौलत 52.6 करोड़ डॉलर (4325.39 करोड़  रुपये) घट गई जो मई के बाद एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट रही। अरबपतियों की सूची ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक 11 फीसदी की गिरावट के बाद अब उनके पास 440 करोड़ डॉलर (36.2 हजार करोड़ रुपये) की संपत्ति है।

Hindenburg के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी Block

हिंडनबर्ग ने गुरुवार को रिपोर्ट जारी कर दावा किया कि ब्लॉक ने आंकड़ों में हेराफेरी की है और फंडामेंटल आधार पर इसके शेयर की कीमत मौजूदा लेवल से 65-75 फीसदी नीचे होनी चाहिए। इसके बाद तो ब्लॉक के शएयर गुरुवार को भरभराकर 22 फीसदी तक टूट गए लेकिन दिन के आखिरी में यह 15 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं दूसरी तरफ कंपनी ने हिंडनबर्ग के आरोपों से इनकार किया है और कहा कि यह शॉर्ट सेलर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की योजना बना रही है।

Hindenburg Report: अदाणी के बाद हिंडनबर्ग ने अब ट्विटर के पूर्व-सीईओ जैक डोरसी की कंपनी पर साधा निशाना, लगाया ये बड़ा आरोप


पहली बार हिंडनबर्ग ने नहीं दिया है अमीरों को झटका

ऐसा नहीं है कि नाथन एंडरसन की हिंडनबर्ग ने पहली बार अमीरों को झटका दिया है। इससे पहले हिंडनबर्ग ने अदाणी ग्रुप को लेकर 24 जनवरी को रिपोर्ट जारी किया था जिसके चलते ग्रुप के मालिक गौतम अदाणी (Gautam Adani) की संपत्ति में बेतहाशा गिरावट हुई और अभी तक यह पुराने लेवल पर नहीं पहुंच सकी है। अदाणी ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स की सूची में दूसरे स्थान तक पहुंच चुके थे लेकिन अब वह 6010 करोड़ डॉलर (4.94 लाख करोड़ डॉलर) की दौलत के साथ 21वें स्थान पर हैं।

इसके अलावा हिंडनबर्ग ने इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी निकोला कॉरपोरेशन को सितंबर 2020 में निशाना बनाया था। इसके बाद निकोला के शेयर धड़ाम से गिर गए और जांच के बाद इसके फाउंडर ट्रेवर मिल्टन के खिलाफ अक्टूबर में सजा हो गई।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।