अगर आप नए-नए रेस्टोरेंट में जाकर उन्हें एक्सप्लोर करने के शौकिन है तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में अब दो फ्लोटिंग रेस्टोरेंट खुल गए हैं पानी में तैरने वाले इन रेस्टोरेंट को लेकर लोगों में काफी एक्साइटमेंट है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मुंबई में इन दो फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का उद्घाटन किया। नेवरलैंड और सी या नामक ये दो रेस्टोरेंट गेटवे ऑफ इंडिया और मरीन ड्राइव के पास खोले गए है।
