Get App

मुंबई में अब दो फ्लोटिंग रेस्टोरेंट

पानी में तैरने वाले Fन रेस्टोरेंट को लेकर लोगों में काफी एक्साइटमेंट है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 19, 2018 पर 9:55 AM
मुंबई में अब दो फ्लोटिंग रेस्टोरेंट

अगर आप नए-नए रेस्टोरेंट में जाकर उन्हें एक्सप्लोर करने के शौकिन है तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में अब दो फ्लोटिंग रेस्टोरेंट खुल गए हैं पानी में तैरने वाले इन रेस्टोरेंट को लेकर लोगों में काफी एक्साइटमेंट है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मुंबई में इन दो फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का उद्घाटन किया। नेवरलैंड और सी या नामक ये दो रेस्टोरेंट गेटवे ऑफ इंडिया और मरीन ड्राइव के पास खोले गए है।

फ्लोटिंग रेस्टोरेंट क्वीन्सलाइन के डायरेक्टर मृदुल थिरानी ने सीएनबीसी-आवाज़ से बात करते हुए कहा कि रेस्टोरेंट में 475 लोगों की बैठने की व्यवस्था है। नेवरलैंड और सी या नाम के इन रेस्टोरेंट में यूरोपियन और साउथ अमेरिकन मेन्यू है। गेटवे ऑफ इंडिया और मरीन ड्राइव के पास खोले गए इन  रेस्टोरेंट में सुरक्षा की सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें