Get App

ऑटो स्टॉक्स के रफ्तार पकड़ने से दो हफ्तों की गिरावट का सिलसिला टूटा, बाजार में दिखी 2% की बढ़त

पिछले हफ्ते Tata Consultancy Services, Hindustan Unilever, HDFC Bank और Housing Development Finance Corporation के मार्केट कैप सबसे ज्यादा बढ़े

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 25, 2022 पर 12:13 PM
ऑटो स्टॉक्स के रफ्तार पकड़ने से दो हफ्तों की गिरावट का सिलसिला टूटा, बाजार में दिखी 2% की बढ़त
पिछले हफ्ते FIIs ने 11,511.77 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची, जबकि DIIs ने 11,670.62 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी

भारतीय शेयर बाजारों में पिछले कारोबारी हफ्ते में बढ़त देखने को मिली। वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुझान, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और एफआईआई की बिक्री में कमी के चलते 24 जून को समाप्त हुए उतार-चढ़ाव भरे हफ्ते में बाजार ने दो हफ्ते की गिरावट का सिलसिला तोड़ दिया। इसके साथ ही पिछल कारोबारी हफ्ते में बाजार ने 2 प्रतिशत से अधिक की बढ़त हासिल की।

पिछले हफ्ते बीएसई सेंसेक्स 1,367.56 अंक (2.66 प्रतिशत) बढ़कर 52,727.98 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 50 405.8 अंक (2.65 प्रतिशत) बढ़कर 15,699.30 के स्तर पर बंद हुआ।

बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 2.3 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली। इसमें आई हुई बढ़त को Bank Of India, Info Edge India, Jubilant FoodWorks, Indraprastha Gas, Shriram Transport Finance Corporation, Endurance Technologies, TVS Motor Company, RBL Bank and Nuvoco Vistas Corporation. However, losers included Clean Science & Technology, Motilal Oswal Financial Services, Hindustan Aeronautics, Oil India, IDBI Bank और New India Assurance Company के शेयरों में हुई खरीदारी से सहारा मिला।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें