Tyre Stocks: यह टायर कंपनी बांटेगी तगड़ा डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट भी हो गया फिक्स, शेयरों की बढ़ गई खरीदारी

Tyre Stocks: यह टायर कंपनी इस वित्त वर्ष 2023-24 के लिए पहले अंतरिम डिविडेंड के ऐलान की तैयारी में है। इसके लिए कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की 5 अगस्त को होने वाली बैठक में फैसला होगा। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी। कंपनी ने डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट भी फिक्स कर दिया है

अपडेटेड Jul 31, 2023 पर 4:09 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
टायर कंपनी बालकृष्ण ने इस वित्त वर्ष 2023-24 के पहले अंतरिम डिविडेंड के लिए फैसला कर लिया है। (Image- Balkrishna)
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Tyre Stocks: दिग्गज टायर कंपनी बालकृष्ण इंडस्ट्रीज (Balkrishna Industries) इस वित्त वर्ष 2023-24 के लिए पहले अंतरिम डिविडेंड के ऐलान की तैयारी में है। इसके लिए कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की 5 अगस्त को होने वाली बैठक में फैसला होगा। कंपनी ने 28 जुलाई को एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी। कंपनी ने डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट भी फिक्स कर दिया है। अब शेयरों की बात करें तो बीएसई पर आज यह 3.31 फीसदी के उछाल के साथ 2545.95 रुपये (Balkrishna Share Price) पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 2,549.30 रुपये पर पहुंच गया था जो इसका एक साल का हाई है। इस महीने यह 7 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है।

    Interim Dividend के लिए क्या है रिकॉर्ड डेट

    बालकृष्ण ने इस वित्त वर्ष 2023-24 के पहले अंतरिम डिविडेंड के लिए फैसला कर लिया है। अभी इस पर कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है लेकिन रिकॉर्ड डेट तय कर लिया गया है। कंपनी ने इससे जुड़ी जानकारी एक्सचेंज फाइलिंग में दी है। एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई जानकारी के मुताबिक बालकृष्ण ने इस डिविडेंड के लिए 12 अगस्त 2023 का रिकॉर्ड डेट फिक्स किया है। कंपनी इसी दिन जून तिमाही के नतीजे जारी करेगी।


    Concord Biotech IPO: 4 अगस्त को खुलेगा निवेश का मौका, रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में भी है यह कंपनी

    Balkrishna के शेयरों का कैसा रहा है प्रदर्शन

    बालकृष्ण के शेयरों ने निवेशकों का अच्छी-खासी कमाई कराई है। पिछले साल 15 नवंबर 2022 को यह 1801 रुपये के भाव पर था। यह इसका एक साल का निचला स्तर है। इसके बाद खरीदारी बढ़ी और सात महीने में ही यह 41 फीसदी से अधिक उछलकर आज 2,549.30 रुपये पर पहुंच गया। यह इसका एक साल का रिकॉर्ड ऊंचा स्तर है। इस साल यह 19 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।