Long Term Views: लॉन्ग टर्म के लिए इन शेयरों में ली गई पोजिशन ने बिगाड़ा खेल, तो एक्सपर्ट से जानिए अब कौन सी स्ट्रैटजी बनाएगी पैसा

प्रकाश गाबा का कहना है कि स्टॉक का स्ट्रक्चर अभी भी कमजोर नजर आ रहा है। मौजूदा स्तर से इसमें और गिरावट आ सकती है। उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक का शेयर जब तक 38 रुपये के स्तर को पार नहीं करता तब तक इसमें तेजी की संभावना नजर नहीं आ रही है

अपडेटेड Dec 23, 2024 पर 1:15 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक का शेयर 23 दिसंबर को 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ कामकाज कर रहा है। स्टॉक में लगातार बिकवाली की दबाव देखने को मिला है

Long Term View in this Stock: उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक, जियो फाइनेशिंयल सर्विसेस और बजाज हाउसिंग फाइनेंस जैसे शेयरों  में अगर आपको लॉस हो रहा है और आपने लंबी अवधि का नजरिया लेकर इस स्टॉक में खरीदारी की थी तो अब आपको क्या करना चाहिए? आइए जानते है क्या है इस स्टॉक पर बाजार एक्सपर्ट की राय।

प्रकाशगाबा डॉटकॉम के प्रकाश गाबा का कहना है कि स्टॉक का स्ट्रक्चर अभी भी कमजोर नजर आ रहा है। मौजूदा स्तर से इसमें और गिरावट आ सकती है। उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक का शेयर जब तक 38 रुपये के स्तर को पार नहीं करता तब तक इसमें तेजी की संभावना नजर नहीं आ रही है। अगर मौजूदा स्तर से स्टॉक ऊपरी लेवल पर जाता है तो 42 रुपये के आसपास इसमें फिर एक बार रुकावट देखने को मिल सकती है।

प्रकाश गाबा का कहना है कि जिन निवेशकों ने इस स्टॉक में लंबी अवधि का नजरिया रख पोजिशन ली है तो इसमें बने रहें। वहीं ट्रेडर्स को इन स्टॉक से निकलने की सलाह होगी।


जियो फाइनेशिंयल सर्विसेस पर लंबी अवधि का नजरिया रखने वाले निवेशकों को सलाह देते हुए प्रकाश गाबा ने कहा कि चार्ट स्ट्रक्चर के लिहाज से स्टॉक पॉजिटिव नजर आ रहा है। लंबी अवधि में यह शेयर 500 रुपये का स्तर दिखा सकता है। इस स्टॉक में 275 रुपये के स्तर पर सपोर्ट जोन नजर आ रहा है। अगर स्टॉक मौजूदा स्तर से नीचे फिसलता है तो इसमें और खरीदारी की जा सकती है। लंबी अवधि के निवेशक इस स्टॉक में 280 रुपये के आसपास एक्यूमलेट भी कर सकते है।

वहीं बजाज हाउसिंग फाइनेंस पर लंबी अवधि का नजरिया रखने वाले निवेशकों को सलाह देते हुए प्रकाश गाबा ने कहा कि चार्ट में कमजोरी देखने को मिल रही है। लिस्टिंग हाई प्राइस पर होने के कारण इस स्टॉक में मुनाफावसूली देखने को मिली। अगर स्ट़ॉक में 1-2 साल का नजरिया रखें तो इसमें अच्छी तेजी देखने को मिलेगी। इस स्टॉक में 100 रुपये पर साइकोलॉजी सपोर्ट नजर आ रहा है।

 

Siemens Stock Price: दूसरे दिन भी स्टॉक में बिकवाली जारी, 3% टूटकर बना वायदा का टॉप लूजर, जानिए क्या है ब्रोकरेज फर्मों की राय

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।