Get App

UltraTech Cement को ₹782 करोड़ का टैक्स नोटिस, सोमवार को टूट सकता है शेयर

UltraTech Cement Share Price: यह ऑर्डर 2018-19 से लेकर 2022-23 की अवधि के दौरान GST के कथित कम पेमेंट, इनपुट टैक्स क्रेडिट के गलत इस्तेमाल आदि के कारण पास किया गया है। कंपनी ने कहा है कि उसे नहीं लगता कि इस ऑर्डर का उसके ऑपरेशंस या फाइनेंशियल्स पर कोई असर होगा

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Dec 21, 2025 पर 3:38 PM
UltraTech Cement को ₹782 करोड़ का टैक्स नोटिस, सोमवार को टूट सकता है शेयर
अल्ट्राटेक सीमेंट ने कहा है कि वह इस टैक्स ऑर्डर को लेकर सभी कानूनी विकल्पों पर विचार कर रही है।

अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में सोमवार, 22 दिसंबर को गिरावट आ सकती है। इसकी वजह है कि कंपनी को ब्याज और जुर्माने के साथ 782 करोड़ रुपये का टैक्स नोटिस मिला है। कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि यह ऑर्डर पटना के जॉइंट कमिश्नर, सेंट्रल गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स एंड सेंट्रल एक्साइज से मिला है। टैक्स बकाया 390 करोड़ या 3,90,95,58,194 रुपये बताया गया है। साथ ही इतनी ही रकम की पेनल्टी और 27,68,289 रुपये का ब्याज देने का निर्देश दिया गया है।

अल्ट्राटेक सीमेंट ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि यह ऑर्डर वित्त वर्ष 2018-19 से लेकर वित्त वर्ष 2022-23 की अवधि के दौरान गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) के कथित कम पेमेंट, इनपुट टैक्स क्रेडिट के गलत इस्तेमाल आदि के कारण पास किया गया है। यह ऑर्डर पास करते वक्त कंपनी की ओर से जमा की गईं डिटेल्स पर ध्यान नहीं दिया गया।

पेनल्टी और ब्याज सितंबर 2025 को खत्म हुई तिमाही में कंपनी को हुए 1232 करोड़ रुपये के मुनाफे का लगभग दो-तिहाई है। इस अवधि के लिए रेवेन्यू सालाना आधार पर 20.3 प्रतिशत बढ़कर 19607 करोड़ रुपये रहा था।

क्या कदम उठाएगी UltraTech Cement

सब समाचार

+ और भी पढ़ें