Get App

UltraTech Cement Shares: अब वायर और केबल भी बेचेगी अल्ट्राटेक सीमेंट, शेयर 4% टूटा, क्या यह है खरीदने का सही मौका?

UltraTech Cement Shares: देश की सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी, अल्ट्राटेक सीमेंट अब वायर और केबल बिजनेस में भी उतरने जा रही है। कंपनी के इस ऐलान के बाद आज 27 फरवरी को इसके शेयर शुरुआती कारोबार में 4 फीसदी तक टूट गए। हालांकि ब्रोकरेज हाउसों का मानना है कि इस ऐलान के बाद अल्ट्राटेक के शेयरों में आने वाले दिनों में 21% तक की तेजी देखने को मिल सकती है

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Feb 27, 2025 पर 10:18 AM
UltraTech Cement Shares: अब वायर और केबल भी बेचेगी अल्ट्राटेक सीमेंट, शेयर 4% टूटा, क्या यह है खरीदने का सही मौका?
UltraTech Cement Shares: ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज और सिटी दोनों ने UltraTech के शेयर पर 'BUY' रेटिंग दी है

UltraTech Cement Shares: देश की सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी, अल्ट्राटेक सीमेंट अब वायर और केबल बिजनेस में भी उतरने जा रही है। कंपनी के इस ऐलान के बाद आज 27 फरवरी को इसके शेयर शुरुआती कारोबार में 4 फीसदी तक टूट गए। हालांकि ब्रोकरेज हाउसों का मानना है कि इस ऐलान के बाद अल्ट्राटेक के शेयरों में आने वाले दिनों में 21% तक की तेजी देखने को मिल सकती है। हालांकि, उन्होंने साथ में यह भी कहा कि इस कदम से पॉलीकैब (Polycab), हैवेल्स (Havells), केईआई इंडस्ट्रीज (KEI Industries) जैसी मौजूदा वायर और केबल कंपनियों पर कोई खास असर पड़ने की उम्मीद नहीं है।

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज और सिटी दोनों ने UltraTech के शेयर पर 'BUY' रेटिंग दी है। जेफरीज ने 13,265 रुपये और सिटी ने इसे 13,100 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। यह इस शेयर में मौजूदा स्तर से क्रमशः 21.1% और 19.6% की तेजी का अनुमान है।

Citi का मानना है कि यह कदम UltraTech की 'comprehensive building solutions' रणनीति का हिस्सा है, लेकिन यह कंपनी की सीमेंट सेक्टर में विशुद्ध स्थिति को प्रभावित कर सकता है।

वहीं जेफरीज ने कहा कि UltraTech के इस कदम की बाजार में उम्मीद नहीं थी और यह कंपनी के सालाना कैपिटल एक्सपेंडिचर (Capex) का 10% है। हालांकि, ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि शेयर में किसी भी गिरावट को खरीदारी के अवसर के रूप में देखा जाना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें