अल्ट्राटेक सीमेंट का चौथी तिमाही का मुनाफा 32 फीसदी घटा,क्या सीमेंट स्टॉक में करना चाहिए निवेश ?

UltraTech Cements stock price:Q4FY23 में अल्ट्राटेक सीमेंट का मुनाफा पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि के 1478 करोड़ रुपये की तुलना में 1666 करोड़ रुपये पर रहा है। इस अवधि में कंपनी का एबिटडा पिछले वर्ष की इसी अवधि के 3165 करोड़ रुपये के मुकाबले 3444 करोड़ रुपये पर रहा है। पूरे वित्त वर्ष 2023 में अल्ट्राटेक सीमेंट की कुल बिक्री पिछले वित्त वर्ष इसी अवधि के 51708 रुपये से 21 फीसदी बढ़कर 62,338 करोड़ रुपये रहा है

अपडेटेड May 01, 2023 पर 1:48 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Elara Securities (India) ने इस स्टॉक को ‘accumulate’ रेटिंग देते हुए। इसका टारगेट प्राइस 8325 रुपए से बढ़ा कर 8638 रुपए कर दिया है

UltraTech Cements share price: अल्ट्राटेक सीमेंट ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। 31 मार्च 2023 को खत्म हुई इस तिमाही में कंपनी की कंसोलीडेटेड बिक्री सालाना आधार पर 19 फीसदी की बढ़त के साथ 18,436 करोड़ रुपए पर रही है। जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 15557 करोड़ रुपए पर रही थी। Q4FY23 में अल्ट्राटेक सीमेंट का मुनाफा पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि के 1478 करोड़ रुपये की तुलना में 1666 करोड़ रुपये पर रहा है। इस अवधि में कंपनी का एबिटडा पिछले वर्ष की इसी अवधि के 3165 करोड़ रुपये के मुकाबले 3444 करोड़ रुपये पर रहा है।

पूरे वित्त वर्ष 2023 में अल्ट्राटेक सीमेंट की कुल बिक्री पिछले वित्त वर्ष इसी अवधि के 51708 रुपये से 21 फीसदी बढ़कर 62,338 करोड़ रुपये रहा है। इस अवधि में कंपनी का कर बाद मुनाफा सालाना आधार पर 5667 करोड़ रुपये के मुकाबले 5064 करोड़ रुपये पर रहा है। कंपनी के बोर्ड ने 10 रुपये प्रति शेयर अंकित मूल्य के शेयरों 38 रुपये प्रति इक्विटी शेयर की दर से 380 प्रतिशत के लाभांश की सिफारिश की है।

बैंकिंग सेक्टर में आगे दिखेगी जोरदार तेजी, आईटी सेक्टर पर 2-3 साल तक रहेगा दबाव: रोहन मेहता


आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज लिमिटेड ने अपने विश्लेषण में कहा कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही और इस पूरे वित्त वर्ष में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस अवधि में कंपनी के वॉल्यूम में 14 फीसदी की बढ़त की बढ़त देखने को मिली है। नतीजतन कंपनी का एबिटडा 33.2 अरब रुपये पर आ गया है जो उम्मीद से 4 फीसदी ज्यादा है। ऐसे में आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने स्टॉक में 7,295 रुपए का टारगेट प्राइस बनाए रखते हुए स्टॉक को ‘hold’ रोटिंग दी है। वहीं, Elara Securities (India) ने इस स्टॉक को ‘accumulate’ रेटिंग देते हुए। इसका टारगेट प्राइस 8325 रुपए से बढ़ा कर 8638 रुपए कर दिया है।

शुक्रवार को बीएसई पर अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर 0.71 फीसदी की मामूली तेजी के साथ 7554.60 रुपये पर बंद हुआ था।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।