Uma Exports IPO: शेयर बाजार के उतारचढ़ाव के बीच लंबे समय के बाद आज एक IPO खुल गया है। यह इश्यू है Uma Exports का। कंपनी का इश्यू आज यानी 28 मार्च को खुला और 30 मार्च को बंद होगा। Uma Exports 60 करोड़ रुपए का इश्यू ला रही है। कंपनी इस फंड का इस्तेमाल अपने कामकाज की जरूरतों को पूरा करने में करेगी।
Uma Exports के इश्यू का प्राइस बैंड 65-68 रुपए तय किया गया है। इसका एक लॉट 220 शेयरों का है।
कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 7 अप्रैल को हो सकती है। जिन लोगों को कंपनी के शेयर नहीं मिलेंगे उनका फंड 5 अप्रैल तक वापस हो जाएगा। जिन्हें ये शेयर मिलेंगे उनके डिमैट अकाउंट में 6 अप्रैल तक शेयर नजर आने लगेंगे।
कंपनी ने एक ऐसी बिजनेस स्ट्रैटेजी तैयार की है जिसके तहत वह डिमांड के मुताबिक एक कमोडिटी से दूसरी कमोडिटी में एक्सपोर्ट-इंपोर्ट कर सकती है। कंपनी के मैनेजमेंट ने यह पॉलिसी इसलिए अपनाई है ताकि साल में हमेशा कंपनी के पास किसी ना किसी कमोडिटी में एक्सपोर्ट-इंपोर्ट करने का काम करे।
विदेश में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए कंपनी ने U.E.L. International FZE की 100% शेयरहोल्डिंग खरीद ली है। यह कंपनी चीनी, मसालों और टेक्सटाइल में डील करती है।
इस सेगमेंट में प्रतियोगिता बढ़ने के बावजूद कंपनी की इंडस्ट्री में पहचान है। इसे अपने ग्राहकों से रिपीट ऑर्डर मिलते रहे हैं। इसके ग्राहक दुनिया भर के देश में फैले हैं। कंपनी फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में एक प्रोक्योरमेंट ऑफिस लगाने की तैयारी में है ताकि ढुलाई का खर्च बचे।
अगर हम कंपनी की बैलेंस शीट को देखें तो पिछले तीन साल में कंपनी का परफॉर्मेंस अच्छा रहा है। इस दौरान कंपनी की आमदनी और प्रॉफिट दोनों में तेजी आई है। यह पूरी तरह फ्रेश इश्यू है जिससे यह आकर्षक नजर आ रहा है। लॉन्ग टर्म के लिहाज से निवेशक इसमें पैसा लगा सकते हैं।
क्या है कंपनी का कारोबार?
उमा एक्सपोर्ट्स लाल मिर्च, हल्दी, जीरा और धनिया जैसे मसाले, चावल, गेहूं, कॉर्न, ज्वार और चाय जैसे अनाज, दाल, शुगर, चाय और सोयोबानी मील और राइस ब्रैन डी-ऑयल्ड केक जैसे पशुचारे के ट्रेडिंग और मार्केटिंग का काम करती है।
कंपनी कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और म्यांमार से मुख्य रूप से दाल, फेबा बीन्स, काली उड़द की दाल और अरहर की दाल का आयात करती है। वहीं श्रीलंका, संयुक्त अरब अमीरात और अफगानिस्तान को चीनी और बांग्लादेश को मक्का निर्यात करती है।
कैसी है कंपनी की वित्तीय स्थिति
वित्त वर्ष 2021 में Uma Exports की कुल आय 752.03 करोड़ रुपये रही थी, जो एक साल पहले 810.31 करोड़ रुपये थी। कंपनी का नेट प्रॉफिट वित्त वर्ष 2021 में 12.18 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले साल 8.33 करोड़ रुपये था। कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 21.25 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले 19.75 करोड़ रुपये था। कंपनी का कुल कर्ज इस दौरान 42.14 करोड़ रुपये रहा।