Get App

Unimech Aerospace Share price: एयरोस्पेस टूलिंग सेक्टर का शेयर बन सकता है लंबी रेस का घोड़ा, दिखा सकता है 87% का उछाल

Unimech Aerospace Share price: ब्रोकरेज का मानना ​​है कि यूनिमेक एयरोस्पेस एयरोस्पेस और डिफेंस, एनर्जी और सेमीकंडक्टर इक्विपमेंट सेक्टर में लंबे समय के ग्रोथ के मौकों से फायदा उठाने के लिए अच्छी स्थिति में है

Sujata Yadavअपडेटेड Jul 16, 2026 पर 1:13 PM
Unimech Aerospace Share price: एयरोस्पेस टूलिंग सेक्टर का शेयर बन सकता है लंबी रेस का घोड़ा, दिखा सकता है 87% का उछाल
मोतीलाल ओसवाल ने कहा कि यूनिमेक ने खुद को ग्लोबल एयरो-इंजन और एयरफ्रेम टूलिंग मार्केट में एक अहम प्लेयर के तौर पर स्थापित किया है

Unimech Aerospace Share price: एरोस्पेस एंड डिफेंस कंपनी यूनिमेक एयरोस्पेस एंड मैन्युफैक्चरिंग लिमिटेड (Unimech Aerospace and Manufacturing) का शेयर आज गुरुवार 16 जुलाई को 7 फीसदी से ज्यादा की छलांग लगाते नजर आए। शेयर में यह तेजी ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल की बुलिश रिपोर्ट के बाद आई है। जनवरी 2026 से अब तक शेयर ने 43.48 फीसदी की तेजी दिखाई।

ब्रोकरेज ने इस स्टॉक पर Buy रेटिंग के साथ 1,530 रुपये प्रति शेयर का टारगेट दिया है, जो पिछले दिन यानी बुधवार की क्लोजिंग प्राइस से 28 फीसदी की बढ़त दिखाता है।

ब्रोकरेज को उम्मीद है कि शेयर अपने "बुल केस" रन में शेयर 87 फीसदी की अपसाइड दिखा सकता है। यहीं वजह है कि मोतीलाल ओसवाल ने फाइनेंशियल ईयर 2028 तक इस शेयर के लिए ₹2,248 का प्राइस टारगेट दिया है। जो इसके पिछले क्लोजिंग प्राइस से 87 फीसदी की तेजी दिखाता है। ब्रोकरेज  का मानना ​​है कि यूनिमेक एयरोस्पेस एयरोस्पेस और डिफेंस, एनर्जी और सेमीकंडक्टर इक्विपमेंट सेक्टर में लंबे समय के ग्रोथ के मौकों से फायदा उठाने के लिए अच्छी स्थिति में है।

बता दें कि "बुल केस" रन एक आशावादी तर्क है जो यह साबित करता है कि  भविष्य में शेयर की कीमतें बढ़ेगी और निवेशकों को अच्छा मुनाफा देगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें