बैंक निफ्टी की मंथली एक्सपायरी के दिन बाजार में कंसोलिडेशन का मूड देखने को मिला। निफ्टी और बैंक निफ्टी दोनों छोटी रेंज में है। मिडकैप शेयरों में आज थोड़ी मुनाफावसूली देखने को मिली। मेटल शेयरों में लगातार चौथे दिन अच्छी खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी मेटल इंडेक्स करीब एक परसेंट चढ़ा है। NALCO 4% उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना है। साथ ही वेदांता, हिंडाल्को और NMDC भी 2-3% ऊपर कारोबार हो रहा है। वहीं सरकारी बैंक, FMCG और रियल्टी में थोड़ी कमजोरी देखने को मिल रही है। इधर MCX ने एक अक्टूबर से फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस में ट्रांजैक्शन चार्ज स्ट्रक्चर में बदलाव किया है। SEBI के नियमों के मुताबिक स्लैब के बजाए फिक्स ट्रांजैक्शन चार्ज का सिस्टम लागू होगा। इस खबर के बाद एमसीएक्स का शेयर 2% से ज्यादा चढ़ा है। ऐसे में बाजार की इस चाल के बीच बाजार दिग्गज उन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दे रहा है जहां तगड़ा मुनाफा मिल सकता है।
prakashgaba.com के प्रकाश गाबा की पसंद
United Bewaries : प्रकाश गाबा United Bewaries के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे हैं। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 2140 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 2200 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
NALCO -मानस जयसवाल NALCO के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 189 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 197 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
Bandhan Bank (Fut)- राजेश सातपुते Bandhan Bank के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 202 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 220 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
NAV इन्वेस्टमेंट के आशीष बहेती की पसंद
Vedanta- आशीष बहेती Vedanta के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 463 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 480/490 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
Hindalco Industries - प्रशांत सावंत Hindalco Industries के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 708 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 735 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
Tata Power-आशीष चतुरमोहता Tata Power के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 450 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 520/540 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।