Top Bullish Stocks: बाजार में आज शानदार तेजी देखने को मिली। निफ्टी 25,300 के पार निकला है। इस बीच आईटी इंडेक्स भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर नजर आ रहा है। इधर अच्छे ऑटो बिक्री के आंकड़े के बाद बजाज ऑटो, हीरो मोटो में रफ्तार देखने को मिल रही है। दोनों शेयर 2-2 परसेंट ऊपर कारोबार कर रहे है। हलांकि अच्छे नंबर के बावजूद M&M में मुनाफावसूली लेकिन टाटा मोटर्स की बिक्री से निराशा शेयर 2 परसेंट नीचे लुढ़का है। इधर SJVN, NHPC, रेलटेल और SECI मिनिरत्न से नवरत्न में शामिल हुए है। शेयर 3 से 5 परसेंट तक ऊपर कारोबार कर रहे है। ऐसे में बाजार जानकार आपके निवेश को और भी बेहतर बनाने के लिए कुछ चुनिंदा स्टॉक लेकर आए है जिनमें दांव लगाकर आपकी कमाई दोगुनी हो सकती है। आइए इन स्टॉक्स पर डालते हैं एक नजर।
