साल 2022 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है और नया साल हमारा इंतजार कर रहा है। बाजार के लिए ये साल खट्टी-मीठी यादों भरा रहा है। निफ्टी और सेंसेक्स ने सिंगल डिजिट में रिटर्न दिए हैं। लेकिन बैंक निफ्टी ने 20 फीसदी से ज्यादा की शानदार कमाई कराई है। उसमें भी सरकारी बैंकों में 80 फीसदी से ज्यादा का फायदा हुआ है। ये तो रही पिछले साल की बात। लेकिन सवाल ये है कि साल 2023 भारतीय बाजारों के लिए कैसा रह सकता है। ये समझने के लिए क्रेडिट सुइस इंडिया के MD और इंडिया इक्विटी स्ट्रैटेजिस्ट नीलकंठ मिश्रा से बेहतर कोई और शख्स नहीं हो सकता है।
