Get App

Urban Enviro IPO Listing: कचरा कंपनी की लिस्टिंग ने भर दी झोली, पहले ही दिन अपर सर्किट पर शेयर बंद

Urban Enviro IPO Listing: अर्बन एनवायरो वेस्ट मैनेजमेंट के 11.42 करोड़ रुपये के आईपीओ को निवेशकों को शानदार रिस्पांस मिला था। 12 जून से 14 जून के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला यह इश्यू ओवरऑल 255.49 गुना सब्सक्राइब हुआ था जिसमें खुदरा निवेशकों का हिस्सा 220.65 गुना सब्सक्राइब हुआ था। जानिए आईपीओ निवेशकों को कितना फायदा मिला और कंपनी इश्यू के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कैसे करेगी

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jun 22, 2023 पर 3:51 PM
Urban Enviro IPO Listing: कचरा कंपनी की लिस्टिंग ने भर दी झोली, पहले ही दिन अपर सर्किट पर शेयर बंद
अर्बन एनवायरो वेस्ट मैनेजमेंट वेस्ट मैनेजमेंट सर्विसेज मुहैया कराती है। कंपनी गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के शहरों में कचरे को कलेक्ट कर उसे प्रोसेस करती है। (Image- Urban Enviro)

Urban Enviro Waste Management IPO Listing: कचरा उठाने वाली दिग्गज कंपनी अर्बन एनवायरो वेस्ट मैनेजमेंट (Urban Enviro Waste Management) के आईपीओ को निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला था और अब इसके शेयरों की मार्केट में भी धांसू एंट्री हुई है। इसका आईपीओ 255.49 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसके शेयर 100 रुपये में जारी हुए थे और अब एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म NSE-SME पर यह 141 रुपये पर लिस्ट हुआ है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 41 फीसदी लिस्टिंग गेन मिला। लिस्टिंग के बाद भी शेयरों की चाल धीमी नहीं हुई और सीधे अपर सर्किट पर पहुंच गया। आज यह 148.05 रुपये (Urban Enviro Waste Management Share Price) के अपर सर्किट पर बंद हुआ है। इस प्रकार पहले दिन हर शेयर पर निवेशकों को करीब 48.05 रुपये का फायदा मिला।

Urban Enviro Waste Management IPO को जमकर बोली

अर्बन एनवायरो वेस्ट मैनेजमेंट के 11.42 करोड़ रुपये के आईपीओ को निवेशकों को शानदार रिस्पांस मिला था। 12 जून से 14 जून के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला यह इश्यू ओवरऑल 255.49 गुना सब्सक्राइब हुआ था जिसमें खुदरा निवेशकों का हिस्सा 220.65 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इश्यू के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 9.20 लाख नए शेयर जारी हुए हैं और ऑफर फॉर सेल (OFS) विंडो के जरिए 2,22,400 शेयरों की बिक्री हुई है। नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कर्ज चुकाने, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में करेगी।

Spectrum Talent IPO में निवेश पड़ा महंगा, कमजोर लिस्टिंग से निवेशक घाटे में, पहले दिन लोअर सर्किट पर शेयर

Urban Enviro Waste Management की डिटेल्स

सब समाचार

+ और भी पढ़ें