Credit Cards

US FED Decision:फेड अगले साल 3 बार बढ़ाएगा ब्याज, बॉन्ड खरीदारी को तेजी से घटाने का फैसला

फेड पॉलिसी की घोषणा के बाद अमेरिकी बाजार में तेजी देखने को मिली है। Dow में 350 अंकों से ज्यादा की तेजी रही। वहीं, S&P 500 में 1.6% की बढ़त देखने को मिली।

अपडेटेड Dec 16, 2021 पर 9:18 AM
Story continues below Advertisement
US FED ने ये भी कहा है कि इकोनॉमिक ग्रोथ के लिए पॉलिसी समीक्षा जारी है। FED ने 2021 का महंगाई आउटलुक 4.2 फीसदी से बढ़ाकर 5.3 फीसदी कर दिया है।

US FED ने फिलहाल ब्याज दरों में बढ़ोतरी का एलान नहीं किया है। लेकिन अगले साल ब्याजा दरों में 3 बार बढ़ोत्तरी की जाएगी। साथ ही मार्च तक बॉन्ड खरीदारी बंद की जाएगी। यूएस फेड ने ब्याज दरें 0.00-0.25 फीसदी पर कायम रखते हुए। बॉन्ड खरीदारी को तेजी से घटाने का फैसला लिया है।

हर महीने 30 अरब डॉलर की बॉन्ड टेपरिंग करने का फैसला लिया गया है। मार्च 2022 तक बॉन्ड खरीदारी बंद की जाएगी। इसके साथ ही US FED ने कहा है कि 2022 में 3 बार रेट बढ़ाने की संभावना है। 2023 में 2 बार रेट बढ़ाने की संभावना है वहीं, 2024 में 2 बार रेट बढ़ाने की संभावना है।

Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी


US FED ने ये भी कहा है कि इकोनॉमिक ग्रोथ के लिए पॉलिसी समीक्षा जारी है। FED ने 2021 का महंगाई आउटलुक 4.2 फीसदी से बढ़ाकर 5.3 फीसदी कर दिया है। जबकि 2022 के लिए महंगाई अनुमान 2.6 फीसदी किया है। वहीं, 2021 का बेरोजगारी दर अनुमान 4.8 फीसदी से घटकर 4.3 फीसदी किया गया है। वहीं, 2021 का GDP अनुमान 5.9 फीसदी से घटाकर 5.5 फीसदी कर दिया गया है। जबकि 2022 का GDP अनुमान 3.8 फीसदी से बढ़ाकर 4 फीसदी कर दिया गया है।

फेड के सख्त फैसलों के बावजूद कल अमेरिकी बाजारों में दिखी शानदार तेजी, आज एशिया और SGX NIFTY की हुई मजबूत शुरुआत

फेड पॉलिसी की घोषणा के बाद अमेरिकी बाजार में तेजी देखने को मिली है। Dow में 350 अंकों से ज्यादा की तेजी रही। वहीं, S&P 500 में 1.6% की बढ़त देखने को मिली। जबकि Nasdaq 2.15 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ। इस बीच डॉलर में गिरावट आई है लेकिन बॉन्ड Yields बढ़ा है। ब्रेंट और गोल्ड की कीमतों में तेजी आई है। उधर BoE और ECB आज ब्याज दरों पर फैसला करेंगें। BoJ दरों पर शुक्रवार को फैसला करेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।