अमेरिकी बाजार में निवेशकों में डर का माहौल, VIX 3 महीने के सबसे हाई लेवल पर पहुंचा, आगे बढ़ सकती है गिरावट

अमेरिकी मार्केट का वीआईएक्स तीन महीने के हाई पर पहुंच गया है। यह इस बात का संकेत है कि अमेरिकी बाजार में निवेशकों के बीच डर का माहौल है। 1 अगस्त को अमेरिकी बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांकों में बड़ी गिरावट आई थी। इसका असर 2 अगस्त को इंडिया सहित एशियाई शेयर बाजारों पर दिखा

अपडेटेड Aug 02, 2024 पर 12:30 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
1 अगस्त को Dow Jones 1.31 फीसदी गिरकर बंद हुआ। Nasdaq में 2.29 फीसदी और S&P 500 में 1.36 फीसदी की गिरावट आई।

अमेरिकी बाजार में 1 अगस्त को बड़ी गिरावट आई। मार्केट के तीनों प्रमुख सूचकांक 1.31 फीसदी से लेकर 2.29 फीसदी तक गिर गए। अमेरिकी इकोनॉमी की सेहत को लेकर सवाल उठे हैं। यूएस फैक्ट्री डेटा उम्मीद से कमजोर रहा है। इससे अमेरिकी इकोनॉमी में कमजोरी के संकेत मिले हैं। इधर, मध्यपूर्व में जियोपॉलिटिकल टेंशन बढ़ा है। इसका असर भी मार्केट के सेंटिमेंट पर पड़ा है। वॉल स्ट्रीट का वीआईएक्स 1 अगस्त को 19.48 पर पहुंच गया। हालांकि, यह 18.59 पर बंद हुआ। यह अप्रैल के बाद वीआईएक्स का सबसे हाई लेवल है। वीआईएक्स स्टॉक मार्केट के सेंटिमेंट का संकेत देता है। इसके बढ़ने का मतलब है कि मार्केट में डर का माहौल है। इसके गिरने का मतलब यह है कि मार्केट का सेंटीमेंट मजबूत है।

S&P 500 जुलाई के पीक से 4% गिर चुका

1 अगस्त को Dow Jones 1.31 फीसदी गिरकर बंद हुआ। Nasdaq में 2.29 फीसदी और S&P 500 में 1.36 फीसदी की गिरावट आई। अमेरिकी मार्केट का वीआईएक्स (Cboe Volatility Index) इस साल औसत 13.96 रहा है। इकोनॉमिक ग्रोथ और कंपनियों की कमाई को लेकर निवेशकों की चिंता से वीआईएक्स बढ़ रहा है। S&P 500 16 जुलाई को अपने ऑल-टाइम हाई से करीब 4 फीसदी गिर चुका है।


अमेरिकी मार्केट में जारी रह सकती है गिरावट

1 अगस्त को करीब 15 लाख वीआईएक्स ऑप्शन में ट्रेड हुआ। यह औसत डेली वॉल्यूम का करीब दोगुना है। इससे यह संकेत मिलता है कि अमेरिकी मार्केट में डर का माहौल है। वीवीआईएक्स भी 16.93 प्वाइंट्स बढ़कर 111.18 पर पहुंच गया है। यह वीआईएक्स में संभावित उतारचढ़ाव का संकेत देता है। इससे पता चलता है कि आने वाले दिनों में मार्केट में बड़ा उतारचढ़ाव दिख सकता है।

अमेरिकी बाजारों में क्यों आई गिरावट?

अमेरिका में 1 अगस्त को दो इकोनॉमिक डेटा ने बाजार पर बड़ा असर डाला। मैन्युफैक्चरिंग एक्टिविटी के जुलाई में गिरकर 8 महीनों के सबसे लो लेवल पर पहुंच जाने की खबर है। अनइंप्लॉयमेंट बेनेफिट्स के लिए अप्लाई करने वाले अमेरिकी लोगों की संख्या बढ़ी है। पिछले हफ्ते यह 11 महीने के हाई पर पहुंच गया। यह डेटा भी 1 अगस्त को जारी किया गया। 1 अगस्त की गिरावट के बाद भी इस साल अमेरिकी स्टॉक एक्सचेंजों का रिटर्न अच्छा रहा है। इस साल अब तक S&P500 14.3 फीसदी चढ़ा है, जबकि Nasdaq ने 16 फीसदी रिटर्न दिया है।

यह भी पढ़ें: Sensex-Nifty Slides: इजराइल पर हमले ने सेंसेक्स-निफ्टी को दिया करारा झटका, डूब गए निवेशकों के ₹4.26 लाख करोड़

इंडियन मार्केट में भी बड़ी गिरावट

इधर, 2 अगस्त को इंडियन मार्केट पर अमेरिकी बाजारों में गिरावट का असर दिखा। सुबह बाजार के प्रमुख सूचकांक लाल निशान में खुले। उसके बाद बाजार में बिकवाली का दबाव दिखा। दिन में 11:11 बजे सेंसेक्स 0.86 फीसदी यानी 706 अंक गिरकर 81,165 पर था। निफ्टी 0.87 फीसदी लुढ़ककर 24,794 अंक पर था।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।