US Stock Futures: ट्रंप की हार से खुश अमेरिकी बाजार? शुरुआती गिरावट के बाद तगड़ा उछाल; GIFT Nifty भी 190 अंक चढ़ा

US Stock Futures: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में डेमोक्रेट्स की जीत से बाजार में पहले घबराहट दिखी, लेकिन कुछ ही समय बाद फ्यूचर्स ने शानदार वापसी की। Nasdaq 100 करीब 950 अंक संभला। ट्रंप के नतीजे स्वीकारने और बॉन्ड यील्ड गिरने से निवेशकों को राहत मिली। जानिए डिटेल।

अपडेटेड Nov 04, 2026 पर 4:42 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अमेरिकी फ्यूचर्स में रिकवरी के साथ भारतीय बाजारों में भी तेजी जारी रही।

US Stock Futures: अमेरिकी शेयर बाजार के फ्यूचर्स में बुधवार को जोरदार रिकवरी देखने को मिली। डेमोक्रेट्स की अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में बड़ी जीत के बाद बाजार में शुरुआत में भारी गिरावट आई थी।

हालांकि, बाद में निवेशकों का रुख बदल गया। Nasdaq 100 Futures अपने दिन के निचले स्तर से करीब 950 अंक संभले। Dow और S&P 500 Futures भी गिरावट से निकलकर तेजी में आ गए। GIFT Nifty में भी 190 अंक की बढ़त दर्ज हुई।

इस रिकवरी के पीछे अमेरिकी राजनीति को लेकर अनिश्चितता में कमी और बॉन्ड यील्ड में गिरावट अहम वजह रही। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव के नतीजे स्वीकार करने की बात कही। इससे बाजार को राहत मिली।


Nasdaq Futures में जोरदार रिकवरी

E-mini Nasdaq 100 Futures 28,555 पर कारोबार कर रहे थे। इसमें 250 अंक यानी 0.88% की तेजी आई। इससे पहले ये फ्यूचर्स 2.4% तक गिर गए थे।

E-mini Dow Futures 676 अंक यानी 1.3% बढ़कर 52,571 पर पहुंच गए। वहीं, E-mini S&P 500 Futures 67 अंक यानी 0.89% की बढ़त के साथ 7,664 पर कारोबार कर रहे थे। S&P 500 Futures पहले 1.4% तक गिर गए थे।

अमेरिकी चुनाव के नतीजों से क्यों घबराया बाजार?

डेमोक्रेट्स ने अमेरिकी सीनेट और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स, दोनों पर नियंत्रण हासिल कर लिया। इससे राष्ट्रपति ट्रंप को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। निवेशकों को चिंता थी कि डेमोक्रेट्स के नियंत्रण में टेक कंपनियों पर सख्त नियम लागू हो सकते हैं। खासकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में निवेश करने वाली कंपनियों पर असर पड़ने की आशंका थी।

हालांकि, बाद में निवेशकों ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था की मजबूती और बॉन्ड यील्ड में गिरावट को ध्यान में रखा। इससे बाजार में रिकवरी आई।

GIFT Nifty 190 अंक उछला

अमेरिकी फ्यूचर्स में रिकवरी के साथ भारतीय बाजारों में भी तेजी जारी रही। GIFT Nifty 23,950 पर पहुंच गया। इसमें 190 अंक यानी 0.8% की बढ़त रही।

बुधवार को Sensex 383 अंक चढ़कर 77,301 पर बंद हुआ। Nifty 150 अंक बढ़कर 23,961 पर पहुंच गया। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी मजबूत खरीदारी देखने को मिली। Nifty Midcap 100 में 1.55% और Nifty Smallcap 100 में 2% की तेजी आई।

US Midterm Elections : डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, औंधे मुंह गिरे एलन मस्क के टेस्ला और स्पेसएक्स के शेयर

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।