Indian Markets on Monday: अमेरिकी शेयर बाजारों में 20 फरवरी को उछाल आया। इसकी वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ को रद्द करने का अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट का फैसला था। अल्फाबेट, एमेजॉन सहित दिग्गज अमेरिकी कंपनियों के शेयरों में तेजी दिखी। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 20 फरवरी को ट्रंप के टैरिफ पर अपना फैसला सुनाया। अब नजरें भारतीय बाजारों पर लगी हैं। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के ट्रंप टैरिफ को रद्द करने के फैसले का असर सोमवार यानी 23 फरवरी को भारतीय बाजारों पर देखने को मिलेगा। सवाल है कि ट्रंप टैरिफ रद्द होने से भारतीय बाजारों में सोमवार (23 फरवरी) को उछाल दिखेगा या गिरावट आएगी?
