Get App

Va Tech Wabag: सिर्फ तीन साल में इस स्टॉक ने पैसे को 5 गुना कर दिया, क्या आप करेंगे इनवेस्ट?

Va Tech Wabag का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू सितंबर तिमाही में 700 करोड़ रुपये रहा। यह साल दर साल आधार पर 5.3 फीसदी ग्रोथ है। इस ग्रोथ में एक्सपोर्ट रेवेन्यू का बड़ा हाथ है। एक्सपोर्ट से कंपनी का रेवेन्यू 25 फीसदी बढ़कर 346 करोड़ रुपये पहुंच गया

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 04, 2024 पर 3:18 PM
Va Tech Wabag: सिर्फ तीन साल में इस स्टॉक ने पैसे को 5 गुना कर दिया, क्या आप करेंगे इनवेस्ट?
वा टेक वाबैग के मैनेजमेंट को FY25 की दूसरी छमाही में करीब 2,000 करोड़ रुपये रेवेन्यू की उम्मीद है।

वा टेक वाबैग का प्रदर्शन लगातार अच्छा बना हुआ है। कंपनी की ऑर्डरबुक स्ट्रॉन्ग है। कंपनी ग्रोथ के लिए ज्यादा मार्जिन वाले इंडस्ट्रियल और इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स पर फोकस कर रही है। इस वित्त वर्ष की दूसरी छमाही कंपनी के लिए और बेहतर रहने की उम्मीद है। इस दौरान मार्जिन और एग्जिक्यूशन दोनों में इम्प्रूवमेंट दिख सकता है। वा टेक वाबैग का मार्केट कैपिटलाइजेशन 11,695 करोड़ रुपये है। यह चेन्नई की कंपनी है, जो वाटर ट्रीटमेंट से संबंधित सेवाएं देती है। इसकी मौजूदगी दुनिया के कई हिस्सों में है।

कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू 700 करोड़ रुपये

Va Tech Wabag का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू सितंबर तिमाही में 700 करोड़ रुपये रहा। यह साल दर साल आधार पर 5.3 फीसदी ग्रोथ है। इस ग्रोथ में एक्सपोर्ट रेवेन्यू का बड़ा हाथ है। एक्सपोर्ट से कंपनी का रेवेन्यू 25 फीसदी बढ़कर 346 करोड़ रुपये पहुंच गया। इससे घरेलू मार्केट से रेवेन्यू में आई गिरावट की काफी हद तक भरपाई हो गई। प्रोजेक्ट्स में देरी और चुनावों की वजह से कंपनी के घरेलू रेवेन्यू में गिरावट आई।

पहली छमाही में 4,600 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें