Varun Beverages के शेयरों में 18% का उछाल, कंपनी ने किया है Bevco के अधिग्रहण का ऐलान

पिछले एक महीने में Varun Beverages के शेयरों में 22 फीसदी की तेजी आई है। पिछले 6 महीने में यह स्टॉक 56 फीसदी चढ़ चुका है। इस साल अब तक इसमें 92 फीसदी का उछाल आया है। पिछले तीन सालों में स्टॉक 525 फीसदी का शानदार मुनाफा कराया है

अपडेटेड Dec 20, 2023 पर 1:55 PM
Varun Beverages (VBL) के शेयरों में आज 20 दिसंबर को करीब 18 फीसदी तक की दमदार रैली देखी गई।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    पेप्सिको की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी बॉटलर Varun Beverages (VBL) के शेयरों में आज 20 दिसंबर को करीब 18 फीसदी तक की दमदार रैली देखी गई। इस समय यह स्टॉक 9.07 फीसदी बढ़कर 1278.25 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, इंट्राडे में स्टॉक ने 1,380.45 रुपये के अपने रिकॉर्ड हाई को छू लिया था। स्टॉक का 52-वीक लो 550 रुपये है। आज की तेजी के साथ ही कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 1.66 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

    Bevco के अधिग्रहण का ऐलान

    वरुण बेवरेजेज लिमिटेड (VBL) ने दक्षिण अफ्रीका की बेवरेज कंपनी Bevco के साथ उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनियों के अधिग्रहण का ऐलान किया है। कंपनी ने बताया कि यह डील 1320 करोड़ रुपये के एंटरप्राइज वैल्यू पर हुई है और इससे अफ्रीकी बाजार में बिजनेस बढ़ाने में मदद मिलेगी।


    Bevco के पास दक्षिण अफ्रीका, लेसोथो और इस्वातिनी में पेप्सिको के फ्रेंचाइजी राइट्स हैं। इसके पास नामीबिया और बोत्सवाना के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स भी हैं। इसके पास हाई कैफीन कंटेंट ड्रिंक Refreshhh, एनर्जी ड्रिंक Reboost, क्लासिक फ्लेवर में कार्बोनेटेड ड्रिंक Coo-ee और फिजी लेमोनेड JIVE जैसे बेवरेजे ब्रांड भी हैं।

    31 जुलाई 2024 तक डील पूरी होने की उम्मीद

    VBL को उम्मीद है कि यह डील 31 जुलाई 2024 से पहले पूरी हो जाएगी। कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि वित्त वर्ष 2023 में Bevco का नेट रेवेन्यू 1590 करोड़ रुपये था। Bevco की पांच मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी हैं। इनमें से दो जोहान्सबर्ग में और एक-एक डरबन, पूर्वी लंदन और केपटाउन में है। इसकी स्थापित क्षमता 3600 BPM (बोतलें प्रति मिनट) है।

    दक्षिण अफ़्रीका, अफ्रीकी महाद्वीप में सबसे बड़ा सॉफ्ट ड्रिंक मार्केट है, जिसके 2027 तक अगले चार सालों में 5.3 फीसदी की CAGR से बढ़ने की उम्मीद है।

    कैसा रहा है शेयरों का प्रदर्शन

    पिछले एक महीने में Varun Beverages के शेयरों में 22 फीसदी की तेजी आई है। पिछले 6 महीने में यह स्टॉक 56 फीसदी चढ़ चुका है। इस साल अब तक इसमें 92 फीसदी का उछाल आया है। पिछले तीन सालों में स्टॉक 525 फीसदी का शानदार मुनाफा कराया है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।