पेप्सिको को बॉटलिंग सर्विसेज उपलब्ध कराने वाली वरुण बेवरेजेज के शेयरों में 18 मार्च को शुरुआती कारोबार में 3 प्रतिशत तक की बढ़त दिखाई दी। BSE पर शेयर 418 रुपये के हाई तक गया। बाद में 2 प्रतिशत बढ़त के साथ 415.15 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी ने एक दिन पहले शेयर बाजारों को बताया था कि उसकी सब्सिडियरी The Beverage Company Proprietary Limited (Bevco) दक्षिण अफ्रीका की कंपनी Crickley Dairy Proprietary Limited (Crickley) में 100% हिस्सेदारी खरीद रही है। इसके लिए एग्रीमेंट हो गया है।
सौद की एंटरप्राइज वैल्यू लगभग 131.46 करोड़ रुपये रहेगी। इस डील पर अभी रेगुलेटरी और अन्य मंजूरियां लिया जाना बाकी है। इन मंजूरियों में दक्षिण अफ्रीका के प्रतिस्पर्धा आयोग से मंजूरी लिया जाना भी शामिल है। कंपनी ने कहा है कि यह रिलेटेड पार्टी ट्रांजेक्शन नहीं है।
Varun Beverages का शेयर एक महीने में 11 प्रतिशत कमजोर
वरुण बेवरेजेज का मार्केट कैप बढ़कर 1.40 लाख करोड़ रुपये हो गया है। शेयर की फेस वैल्यू 2 रुपये है। शेयर एक साल में 22 प्रतिशत और एक महीने में 11 प्रतिशत नीचे आया है। BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 568.50 रुपये और एडजस्टेड लो 400.60 रुपये है। हाल ही में ब्रोकरेज फर्म BoFA Securities ने शेयर के लिए 'बाय' रेटिंग बरकरार रखते हुए 550 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया।
ब्रोकरेज फर्म ने अपने नोट में जिक्र किया है कि वरुण बेवरेजेज के लिए रिस्क-रिवॉर्ड फेवरेबल है क्योंकि इसमें अच्छी कमाई की काफी संभावनाएं हैं। ब्रोकरेज के मुताबिक, मौजूदा वैल्यूएशंस फिलहाल ऐतिहासिक एवरेज से कम हैं, साथ ही साथी कंपनियों के मुकाबले भी कम हैं। इससे यह शेयर आकर्षक बन रहा है।
वरुण बेवरेजेज का अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में स्टैंडअलोन बेसिस पर शुद्ध मुनाफा 261 करोड़ रुपये रहा। इस बीच कुल इनकम 2,135.29 करोड़ रुपये दर्ज की गई। वित्त वर्ष 2025 के दौरान कंपनी का स्टैंडअलोन बेसिस पर मुनाफा 2,676.64 करोड़ रुपये और इनकम 14,556.82 करोड़ रुपये रही।
Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।