Get App

Vedanta Aluminium Share: रॉकेट बन सकते हैं वेदांता एल्युमीनियम के शेयर, ब्रोकरेज फर्मों ने दी है खरीदने की सलाह

Vedanta Aluminium Share: ब्रोकरेज फर्मों का कहना है कि वेदांता एल्युमीनियम को फेवरेबल एल्युमीनियम साइकिल, ऑपरेशनल ग्रोथ की अच्छी संभावनाओं और इम्प्रूविंग कॉस्ट कॉम्पटिटिवनेस का फायदा मिलेगा

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Jun 24, 2026 पर 11:31 AM
Vedanta Aluminium Share: रॉकेट बन सकते हैं वेदांता एल्युमीनियम के शेयर, ब्रोकरेज फर्मों ने दी है खरीदने की सलाह
इस हफ्ते की शुरुआत में कोटक इंस्टीट्यूशन इक्विटीज ने वेदांता एल्युमीनियम को कवर करना शुरू किया है। उसने इसके शेयरों को खरीदने की सलाह दी है।

Vedanta Aluminium Share: वेदांता एल्युमीनियम के शेयरों पर 24 जून को भी दबाव दिखा। लिस्टिंग प्राइस से यह शेयर 12 फीसदी से ज्यादा गिर चुका है। इसके बावजूद ब्रोकरेज फर्मों का नजरिया इस शेयर को लेकर पॉजिटिव है। उनका कहना है कि कंपनी को फेवरेबल एल्युमीनियम साइकिल, ऑपरेशनल ग्रोथ की अच्छी संभावनाओं और इम्प्रूविंग कॉस्ट कॉम्पटिटिवनेस का फायदा कंपनी को मिलेगा। वेदांता एल्युमीनियम का शेयर 24 जून को 11 बजे 1.12 फीसदी गिरकर 451 रुपये पर चल रहा था।

CLSA ने दिया 540 रुपये का टारगेट प्राइस

विदेशी ब्रोकरेज फर्म CLSA ने Vedanta Aluminium Metal पर 'आउटपरफॉर्म' की अपनी रेटिंग बनाए रखी है। उसने शेयर के लिए 540 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। यह 23 जून को शेयर के 456 रुपये के क्लोजिंग प्राइस से करीब 18 फीसदी ज्यादा है। ब्रोकरेज फर्म ने कहा है कि एल्युमीनियम इंडस्ट्री के फंडामेंटल्स और वेदांता एल्युमीनियम की ग्रोथ की संभावनाओं को लेकर उसका रुख पॉजिटिव है। कंपनी बैकवॉर्ड इंटिग्रेशन के उपायों पर फोकस कर रही है। इससे उसकी लीडरशिप पोजीशन को मजबूती मिलेगी।

वैल्यूएशन प्रतिद्वंद्वी कंपनियों के मुकाबले कम

सब समाचार

+ और भी पढ़ें