Vedanta Share Price: अरबपति अनिल अग्रवाल (Billionaire Anil Agarwal) की खनन कंपनी वेदांता (Vedanta) ने वित्त वर्ष 2025 के लिए 8.5 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के हिसाब से चौथे अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दे दी है। डिविडेंड की कुल राशि 3,324 करोड़ रुपये है। कंपनी ने 16 दिसंबर को एक एक्सचेंज फाइलिंग में ये जानकारी दी है। कंपनी ने एक बयान में कहा "वेदांता लिमिटेड के निदेशक मंडल ने आज यानी सोमवार, 16 दिसंबर, 2024 को हुई अपनी बैठक में 1 रुपये प्रति इक्विटी के फेस वैल्यू पर 8.5 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के हिसाब से चौथे अंतरिम डिविडेंड पर विचार किया और मंजूरी दे दी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए शेयर की राशि 3,324 करोड़ रुपये है,” बयान में कहा गया है। इससे FY25 के लिए वेदांता का कुल डिविडेंट भुगतान 16,799 करोड़ रुपये हो गया है।
