Vedanta Dividend: FY27 के लिए ₹5 का पहला अंतरिम डिविडेंड मंजूर, रिकॉर्ड डेट 14 अक्टूबर

Vedanta Dividend: शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है। जून 2026 तिमाही में कंसोलिडेटेड बेसिस पर शुद्ध मुनाफा एक साल पहले के मुनाफे से 72 प्रतिशत ज्यादा रहा। EBITDA मार्जिन 985 बेसिस पॉइंट्स की बढ़ोतरी के साथ 57 प्रतिशत रहा

अपडेटेड Oct 08, 2026 पर 4:07 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Vedanta Ltd एक माइनिंग कंपनी है।

अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता लिमिटेड ने 2026-27 के लिए पहले अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दे दी है। 8 अक्टूबर को हुई बोर्ड मीटिंग में 5 रुपये प्रति शेयर के अमाउंट पर मोहर लगाई गई। इसके लिए रिकॉर्ड डेट पहले ही 14 अक्टूबर 2026 तय कर दी गई थी। इस तारीख तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में दर्ज होंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे।

वेदांता एक माइनिंग कंपनी है। इसके शेयर में 8 अक्टूबर को गिरावट है। शेयर BSE पर पिछले बंद भाव से 3 प्रतिशत टूटकर 253.10 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का मार्केट कैप घटकर 98900 करोड़ रुपये रह गया है।

शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है। वेदांता के शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 360.70 रुपये और एडजस्टेड लो 167.67 रुपये है। शेयर एक साल में लगभग 50 प्रतिशत चढ़ा है। 3 साल में कीमत 200 प्रतिशत से ज्यादा मजबूत हुई है। कंपनी में जून 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 54.72 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।


जून तिमाही में Vedanta का मुनाफा 72 प्रतिशत बढ़ा

वेदांता लिमिटेड का अप्रैल-जून 2026 तिमाही में कंसोलिडेटेड बेसिस पर शुद्ध मुनाफा (कंपनी के मालिकों के लिए) 5473 करोड़ रुपये रहा। यह एक साल पहले के मुनाफे से 72 प्रतिशत ज्यादा है। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 53.6 प्रतिशत बढ़कर 24205 करोड़ रुपये हो गया। कुल खर्च बढ़कर 17,558 करोड़ रुपये पर पहुंच गए। EBITDA सालाना आधार पर 98 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ जून 2026 तिमाही में 8,469 करोड़ रुपये रहा। EBITDA मार्जिन 985 बेसिस पॉइंट्स की बढ़ोतरी के साथ 57 प्रतिशत रहा। 30 जून, 2026 तक कंपनी का कुल कर्ज 8,299 करोड़ रुपये था।

Fino Payments Bank Share Price: गिरते बाजार में पेमेंट्स बैंक का शेयर रॉकेट, Q2 बिजनेस अपडेट के बाद 17% तक भागा

डीमर्जर के बाद निकलीं 4 कंपनियों की जून में हुई थी लिस्टिंग

डीमर्जर के तहत वेदांता लिमिटेड से अलग हुई 4 कंपनियों- वेदांता एल्युमीनियम मेटल लिमिटेड, वेदांता पावर लिमिटेड, वेदांता आयरन एंड स्टील लिमिटेड और वेदांता ऑयल एंड गैस लिमिटेड की 15 जून 2026 को शेयर बाजार में लिस्टिंग हुई थी। डीमर्जर के बाद बेस मेटल कारोबार वेदांता लिमिटेड के तहत ही है। वेदांता का बोर्ड अपने रियल एस्टेट बिजनेस के डीमर्जर को भी मंजूरी दे चुका है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।