Get App

Vedanta Dividend: वेदांता ने FY24 के लिए पहले अंतरिम डिविडेंड का किया ऐलान, प्रत्येक शेयर पर 18 रुपये देगी कंपनी

Vedanta Dividend:वेदांता (Vedanta) के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने सोमवार 22 मई को वित्त वर्ष 2024 के पहले अंतरिम डिविडेंड (Interim Dividend) की मंजूरी दी। कंपनी ने बताया कि योग्य शेयरधारकों को 1 रुपये के फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 1850% यानी 18.50 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा। कंपनी डिविडेंड के रूप में कुल 6,877 करोड़ रुपये शेयरधारकों में बांटेगी

Moneycontrol Newsअपडेटेड May 23, 2023 पर 12:56 AM
Vedanta Dividend: वेदांता ने FY24 के लिए पहले अंतरिम डिविडेंड का किया ऐलान, प्रत्येक शेयर पर 18 रुपये देगी कंपनी
वेदांता ने पिछले 12 महीने में अपने शेयरधारकों को प्रत्येक शेयर पर 70 रुपये का डिविडेंड दिया है

Vedanta Dividend: वेदांता (Vedanta) के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने सोमवार 22 मई को वित्त वर्ष 2024 के पहले अंतरिम डिविडेंड (Interim Dividend) की मंजूरी दी। कंपनी ने बताया कि योग्य शेयरधारकों को 1 रुपये के फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 1850% यानी 18.50 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा। कंपनी डिविडेंड के रूप में कुल 6,877 करोड़ रुपये शेयरधारकों में बांटेगी। वेदांता ने शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में बताया कि डिविडेंड के उद्देश्य से शेयरधारकों की पहचान करने के लिए 30 मई को रिकॉर्ड डेट (Record Date) तय किया है। कंपनी ने कहा कि अंतरिम डिविडेंड का भुगतान कानून के तहत निर्धारित समयसीमा के भीतर किया जाएगा।

वेदांता के शेयर रिकॉर्ड तारीख से एक दिन पहले या एक दिन पहले एक्स-डिविडेंड के तौर पर ट्रेड करेंगे। एक्स-डिविडेंड वह तारीख होती है, जिस दिन से शेयर डिविडेंड के लाभ के बिना कारोबार करने लगते हैं। यानी कि इस दिन या इसके बाद शेयर खरीदने वाले निवेशकों को डिविडेंड का लाभ नहीं मिलेगी। अगर कोई निवेशक डिविडेंड का लाभ लेना चाहता है, तो उसे एक्स-डिविडेंड से कम से कम एक दिन पहले शेयर खरीदना होता है।

वेदांता ने पिछले 12 महीने में अपने शेयरधारकों को प्रत्येक शेयर पर 70 रुपये का डिविडेंड दिया है। इस तरह कंपनी की पूरी एक साल में डिविडेंड यील्ड करीब 24.35% रुपये जाती है। वहीं वित्त वर्ष 2023 के दौरान वेदांता ने 5 बार डिविडेंड का ऐलान किया था और इस दौरान कंपनी ने प्रत्येक शेयर पर करीब 101.50 रुपये डिविडेंड के रूप में बांटे थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें