Coppor Stocks: वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल (Anil Agarwal) ने कॉपर को 'नया सुपर मेटल' कहा है। उनका मानना है कि निवेशकों और आंत्रप्रेन्योर्स के लिए इसमें मौकों की अपार संभावनाएं हैं। दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा गोल्ड प्रोड्यूसर बैरिक गोल्ड (Barrick Gold) भी अपना नाम बदलकर सिर्फ बैरिक कर रहा है तो इसे वेदांता के अनिल अग्रवाल बड़े संकेत के रूप में देख रहे हैं। ऐसे में एक निवेशक के तौर पर कॉपर स्टॉक्स पर एक नजर डालना उचित रहेगा। यहां कॉपर से जुड़े कुछ स्टॉक्स की जानकारी दी जा रही है और यह भी कि कॉपर को लेकर आखिर इतना बुलिश रुझान क्यों है।
