Get App

Vedanta ने 20.5 रुपये प्रति शेयर के 5वें अंतरिम डिविडेंड का किया ऐलान, CFO ने दिया इस्तीफा

Vedanta 5th Dividends:पिछले 12 महीने में अनिल अग्रवाल की अगुआई वाली कंपनी 81 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड का भुगतान कर चुकी है। इसके साथ ही इसका डिविडेंड यील्ड करीब 30% पहुंच गया है। इस बीच वेंदाता के शेयर मंगलवार को एनएसई पर 1.01 फीसदी बढ़कर 275.50 रुपये के भाव पर बंद हुए।

Moneycontrol Newsअपडेटेड Mar 28, 2023 पर 8:33 PM
Vedanta ने 20.5 रुपये प्रति शेयर के 5वें अंतरिम डिविडेंड का किया ऐलान, CFO ने दिया इस्तीफा
वेदांता पिछले 12 महीने में प्रति शेयर 81 रुपये के अंतरिम डिविडेंड का भुगतान कर चुकी है

वेदांता लिमिटेड (Vedanta Ltd) ने मंगलवार 28 मार्च को मौजूदा वित्त वर्ष के लिए 5वां अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया। अरबपति उद्योगपति अनिल अग्रवाल (Anil Agarwal) की कंपनी वेदांता लिमिटेड ने बताया कि वह योग्य शेयरधारकों को प्रति शेयर 20.50 रुपये के डिविडेंड का भुगतान करेगी। कंपनी डिविडेंड पर कुल 7,621 करोड़ रुपये खर्च करेगी। वेदांता ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बताया, "कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने प्रति शेयर 20.50 रुपये के अंतरिम डिविडेंड देने को मंजूरी दी है, जो 1 रुपये के फेस वैल्यू वाले शेयर का करीब 2050% है। डिविडेंड के भुगतान पर कुल 7,621 करोड़ रुपये खर्च आएगा।"

कंपनी ने आगे कहा, "डिविडेंड के उद्देश्य से योग्य शेयरधारकों की पहचान करने के लिए शुक्रवार 7 अप्रैल 2023 को रिकॉर्ड डेट तय किया जाएगा।" वेदांता चालू वित्त वर्ष में पहले ही 4 अंतरिम डिविडेंड का ऐलान कर चुकी है। ये अंतरिम डिविडेंड 12.50 रुपये, 17.50 रुपये, 19.50 रुपये और 31.50 रुपये के थे।

पिछले 12 महीने में अनिल अग्रवाल की अगुआई वाली कंपनी 81 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड का भुगतान कर चुकी है। इसके साथ ही इसका डिविडेंड यील्ड करीब 30% पहुंच गया है। इस बीच वेंदाता के शेयर मंगलवार को एनएसई पर 1.01 फीसदी बढ़कर 275.50 रुपये के भाव पर बंद हुए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें