Vedanta Share: शेयर में दिखा दबाव, लॉन्ग टर्म के लिहाज से कितना मजबूत है शेयर, जानें क्या है एक्सपर्ट की राय

Vedanta Share News: बाजार के वौलेटिलिटी का असर आज वेदांता के शेयर पर भी देखने को मिला। शेयर आज लाल निशान में बंद हुआ। ऐसे में शेयर लॉन्ग टर्म में कितनी मजबूती दिखा सकता है। आइए डालते है एक नजर क्या है इस स्टॉक्स पर बाजार जानकार की राय।

अपडेटेड Jan 23, 2025 पर 5:57 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
वेदांता का शेयर आज एनएसई पर 5.00 रुपये यानी 1.11 फीसदी की गिरावट के साथ 446.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

Vedanta Share News: बाजार के वौलेटिलिटी का असर आज वेदांता के शेयर पर भी देखने को मिला। शेयर आज लाल निशान में बंद हुआ। ऐसे में शेयर लॉन्ग टर्म में कितनी मजबूती दिखा सकता है। आइए डालते है एक नजर क्या है इस स्टॉक्स पर बाजार जानकार की राय।

होल्ड करने की सलाह

www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते ने कहा कि 520 रुपये के आसपास से करेक्ट हुआ है। स्टॉक इस लेवल से करेक्ट होने के बाद अपने 200 डे मूविंग एवरेज के आसपास आकर रूका हुआ है। 424 रुपये के आसपास 200 DEMA हुआ है। करेक्ट लेवल से स्टॉक में 465 रुपये के आसपास रजिस्टेंस लेवल बना हुआ है। राजेश सातपुते ने आगे कहा कि जो निवेशक इस स्टॉक पर निवेशित है वह इसमें बने रहें।


कैसी है शेयर की चाल

वेदांता का शेयर आज एनएसई पर 5.00 रुपये यानी 1.11 फीसदी की गिरावट के साथ 446.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। स्टॉक का 52 वीक हाई 526.95 रुपये पर है जबकि 52 वीक लो 249.50 रुपये पर है। 3 साल में वेदांता के शेयर ने अपने निवेशकों को 38.11 फीसदी का रिटर्न दिया है। जबकि 1 साल में 77.08 फीसदी की तेजी देखने को मिली। हालांकि 1 हफ्ते में इसमें 0.74 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।

बता दें कि हाल ही में वेदांता ने डीमर्जर की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए उसके इक्विटी शेयरधारकों, सिक्योर्ड और अनसिक्योर्ड लेनदारों की आगामी 18 फरवरी को बैठक होगी। बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग या दूसरे तरीकों से होगी।

Budget Bonanza: बजट में धमाल मचाएंगे ये शेयर, एक्सपर्ट्स के सुझाए शानदार कॉल में लगाए दांव

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।