Get App

Veefin Solutions IPO Listing: BSE SME पर सुस्त एंट्री, हर शेयर पर निवेशकों को इतना मुनाफा

Veefin Solutions IPO Listing: वीफिन सॉल्यूशन्स के 46.73 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत 23.37 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी हुए हैं और 23.37 करोड़ रुपये के शेयरों की ऑफर फॉर सेल (OFS) विंडो के तहत बिक्री हुई है। आईपीओ निवेशकों को यह शेयर 82 रुपये के भाव पर जारी हुआ है। यह इश्यू ओवरऑल 2.46 गुना सब्सक्राइब हुआ था

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 05, 2023 पर 3:49 PM
Veefin Solutions IPO Listing: BSE SME पर सुस्त एंट्री, हर शेयर पर निवेशकों को इतना मुनाफा
Veefin शेयरों को जारी कर जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल ग्लोबल सेल्स, मार्केटिंग एक्सेंडिचर, नए प्रोडक्ट्स तैयार करने, मौजूदा प्रोडक्ट्स को अपग्रेड करने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में करेगी।

Veefin Solutions IPO Listing: यस बैंक और रियाद बैंक जैसे बैंकों और एनबीएफसी इत्यादि को सर्विसेज देने वाली वीफिन के शेयरों की आज मार्केट में एंट्री हुई। सब्सक्रिप्शन के लिए यह इश्यू 22-26 जून के बीच खुला था। इसके शेयर आईपीओ निवेशकों को 82 रुपये के भाव पर जारी हुए थे। अब आज इसकी बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म BSE SME पर 86.05 रुपये के भाव पर एंट्री हुई यानी कि आईपीओ निवेशकों को महज 5 फीसदी लिस्टिंग गेन मिला। हालांकि लिस्टिंग के बाद शेयर ऊपर चढ़े और दिन के आखिरी में 90.22 रुपये के भाव (Veefin Share Price) पर बंद हुआ है यानी कि हर शेयर पर आईपीओ निवेशक 10 फीसदी मुनाफे में हैं।

IPO से जुटाए गए पैसों का ऐसे इस्तेमाल करेगी कंपनी

वीफिन सॉल्यूशन्स के 46.73 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत 23.37 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी हुए हैं और 23.37 करोड़ रुपये के शेयरों की ऑफर फॉर सेल (OFS) विंडो के तहत बिक्री हुई है। सब्सक्रिप्शन के लिए यह इश्यू 22-26 जून के बीच खुला था। आईपीओ निवेशकों को 10 रुपये की फेस वैल्यू यह शेयर 82 रुपये के भाव पर जारी हुआ है। यह इश्यू ओवरऑल 2.46 गुना सब्सक्राइब हुआ था और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 1.65 गुना भरा था। अब कंपनी नए शेयरों को जारी कर जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल ग्लोबल सेल्स, मार्केटिंग एक्सेंडिचर, नए प्रोडक्ट्स तैयार करने, मौजूदा प्रोडक्ट्स को अपग्रेड करने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में करेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें