दिग्गज इनवेस्टर विजय केडिया के 20 लाख शेयर खरीदते ही रॉकेट बने इस कंपनी के स्टॉक

दिग्गज निवेशक Vijay Kedia की कंपनी Kedia Securities ने जैगल प्रीपेड के 20 लाख शेयर खरीदे हैं। जैगल प्रीपेड डिजिटल एक्सपेंस मैनेजमेंट और SaaS Solutions कंपनी है। केडिया की कंपनी ने 32.94 करोड़ रुपये में ये शेयर खरीदे हैं

अपडेटेड Aug 20, 2026 पर 12:55 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Zaggle Prepaid में दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया का बड़ा निवेश है।

जैगल प्रीपेड ओशन सर्विसेज के शेयरों को 20 अगस्त को पंख लग गए। इसकी वजह दिग्गज निवेशक विजय केडिया का कंपनी के शेयरों में ब़ड़ा निवेश है। केडिया की कंपनी केडिया सिक्योरिटीज ने जैगल प्रीपेड में 1.48 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है। यह सौदा बल्क डील के जरिए हुआ। इससे शेयर एनएसई पर 20 अगस्त को करीब 7 फीसदी तक चढ़ गया। सिर्फ तीन कारोबारी सत्रों में यह शेयर 17 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है।

केडिया सिक्योरिटीज ने 20 लाख शेयर खरीदे हैं

दिग्गज निवेशक Vijay Kedia की कंपनी Kedia Securities ने जैगल प्रीपेड के 20 लाख शेयर खरीदे हैं। जैगल प्रीपेड डिजिटल एक्सपेंस मैनेजमेंट और SaaS Solutions कंपनी है। बताया जाता है कि केडिया की कंपनी ने 32.94 करोड़ रुपये में जैगल प्रीपेड के शेयर खरीदे हैं। यह डील प्रति शेयर 164.72 रुपये के भाव पर 18 अगस्त को हुई थी।


18 अगस्त को बल्क डील के बाद शेयरों में आई तेजी

Zaggle Prepaid में दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया का बड़ा निवेश है। कंपनी के शेयर में 18 अगस्त को बड़ी तेजी दिखी थी। शेयर 3.36 फीसदी चढ़कर 165.88 रुपये पर बंद हुआ था। खास बात यह थी कि शेयर में वॉल्यूम भी अच्छा था। इससे पहले लगातार बिकवाली दबाव की वजह से यह शेयर 8 सत्रों में गिरा था। इसकी वजह कंपनी के कमजोर नतीजे थे।

जून तिमाही में जैगल प्रीपेड का प्रॉफिट घटा

जैगल प्रीपेड ने 14 अगस्त को जून तिमाही के नतीजों का ऐलान किया था। इस दौरान कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 32.9 फीसदी गिरकर 17.53 करोड़ रुपये पर आ गया। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का नेट प्रॉफिट 26.11 करोड़ रुपये था। नेट प्रॉफिट गिरने का असर कंपनी के शेयरों पर पड़ा था।

यह भी पढ़ें: Shiprocket Share Price: लगातार दूसरे दिन रॉकेट बने शेयर, IPO में निवेश का मौका चूक गए तो अब क्या करें?

जैगल प्रीपेड के शेयरों में 6 फीसदी से ज्यादा उछाल

20 अगस्त को 12:30 बजे जैगल प्रीपेड का शेयर 6.20 फीसदी के उछाल के साथ 197.95 रुपये पर था। बीते एक साल में यह शेयर 50 फीसदी से ज्यादा गिरा है। इस दौरान निफ्टी में 3.36 फीसदी गिरावट आई है, जबकि सेंसेक्स 5 फीसदी से ज्यादा टूटा है। हालांकि, 20 अगस्त को लगातार 7 सत्रों की गिरावट के बाद शेयर में रौनक लौटी। निफ्टी 0.55 फीसदी चढ़कर 24,215 पर चल रहा था। सेंसेक्स 0.69 फीसदी उछाल के साथ 77,439 पर चल रहा था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।