Vikram Solar ने सेबी में दाखिल की आईपीओ की अर्जी, जानिए क्या है इसकी साइज और दूसरी अहम बातें

Vikram Solar IPO: Vikram Solar भारत की सबसे बड़ी मॉड्यूल उत्पादन कंपनी है। जो अपने ग्राहकों को तमाम तरह के सोलर एनर्जी सॉल्युशन उपलब्ध कराती है.

अपडेटेड Mar 24, 2022 पर 12:07 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
JM Financial और Kotak Mahindra Capital इस आईपीओ के बुक रनिंग लींड मैनेजर है।

Vikram Solar IPO: Vikram Solar Ltd ने अपने आईपीओ की अर्जी सेबी में दाखिल कर दी है। इस आईपीओ में 1500 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू होगा जबकि इसके ऑफर फॉर सेल के तहत कंपनी के प्रमोटर और दूसरे शेयरधारक 5 करोड़ शेयरों की बिक्री करेंगे। इसके अलावा कंपनी 300 करोड़ रुपये का प्री-आईपीओ प्लेसमेंट भी लेकर आ सकती है।

कंपनी के ऑफर फॉर सेल हिस्से के तहत अनिल चौधरी 36.2 लाख शेयरों की बिक्री करेंगे जबकि गिरिश कुमार मधोगारिया 2.58 लाख शेयरों की बिक्री करेंगे। वहीं Pushpa Madhogaria 1.27 लाख शेयर बेचेंगी जबकि Vikram India Ltd 10 लाख शेयरों की बिक्री करेगा।

इस आईपीओ से मिले पैसे में से 1,238.80 करोड़ रुपये का इस्तेमाल तमिलनाडू में लगाई जाने वाली सोलर सेल और सोलर मॉड्यूल उत्पादन ईकाई की स्थापना में किया जाएगा। बता दें कि यह ईकाईयां कंपनी की मालिकाना हक वाली एक शाखा VSL Green Power Pvt Ltd करेंगी।


यह भी पढ़े -ब्रोकरेज हाउसेस के 5 पसंदीदा स्मॉलकैप स्टॉक्स, जो करा सकते है 32% तक की जोरदार कमाई

JM Financial और Kotak Mahindra Capital इस आईपीओ के बुक रनिंग लींड मैनेजर है।गौरतलब है कि Vikram Solar भारत की सबसे बड़ी मॉड्यूल उत्पादन कंपनी है। जो अपने ग्राहकों को तमाम तरह के सोलर एनर्जी सॉल्युशन उपलब्ध कराती है।

दिसंबर 2021 तक घरेलू बाजार में कंपनी की हिस्सेदारी करीब 19 फीसदी थी। कंपनी विदेशी बाजारों में भी अपनी पैठ बढ़ाने पर भी फोकस कर रही है । इसके लिए उसने अमेरिका, चाइना जैसे देशों में अपने सेल्स ऑफिस खोल रखे है। कंपनी 32 देशों में अपने ग्राहको को सोलर पीवी मॉड्यूल सप्लाई कर चुकी है।

कंपनी की 2 उत्पादन ईकाईयां है। जिसमें से पहली Falta कोलकता में है। जिसकी वर्तमान क्षमता 1.2GW की है। कंपनी 2023 तक इसकी क्षमता को बढ़ाकर 3GW तक करने का काम कर रही है। कंपनी की दूसरी ईकाई तमिलनाडू में है। इसके अलावा कंपनी 2GW की एक और ईकाई की स्थापना की योजना पर काम कर रही है।

कंपनी के प्रदर्शन पर नजर डालें तो वित्त वर्ष 2021 में कंपनी की कुल आय 1,610.14 करोड़ रुपये थी जो कि वित्त वर्ष 2020 में 1,639.68 करोड़ रुपये थी। वित्त वर्ष 2021 में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 56.20 करोड़ रुपये था जो कि इसके पिछले साल 30.44 करोड़ रुपये पर रहा था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।