Get App

Vikram Solar का 6 महीने का लॉक इन खत्म, ₹2000 करोड़ के शेयर ट्रेड के लिए हो रहे हैं फ्री

Vikram Solar Share Price: कंपनी सोलर फोटोवोल्टिक मॉड्यूल बनाती है। विक्रम सोलर का शेयर फिलहाल IPO प्राइस 332 रुपये से 42 प्रतिशत नीचे है। कंपनी में दिसंबर 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 63.01 प्रतिशत हिस्सेदारी थी

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Feb 23, 2026 पर 9:34 AM
Vikram Solar का 6 महीने का लॉक इन खत्म, ₹2000 करोड़ के शेयर ट्रेड के लिए हो रहे हैं फ्री
Vikram Solar अगस्त 2025 में शेयर बाजारों में लिस्ट हुई थी।

विक्रम सोलर लिमिटेड का 6 महीने का शेयरहोल्डर लॉक-इन पीरियड सोमवार, 23 फरवरी को खत्म हो रहा है। नुवामा अल्टरनेटिव एंड क्वांटिटेटिव रिसर्च के अनुसार, इसके बाद कंपनी के 10.39 करोड़ शेयर या आउटस्टैंडिंग इक्विटी का 29 प्रतिशत ट्रेडिंग के लिए फ्री हो जाएगा। शुक्रवार के क्लोजिंग प्राइस के बेसिस पर लॉक-इन पीरियड खत्म होने के बाद ट्रेडिंग के लिए पात्र होने वाले शेयरों की वैल्यू 2,005 करोड़ रुपये है।

ध्यान रहे कि शेयरहोल्डर लॉक-इन खत्म होने का मतलब यह नहीं है कि सभी शेयर ओपन मार्केट में बेच ही दिए जाएंगे। वे सिर्फ ट्रेड करने के लिए एलिजिबल हो जाते हैं। विक्रम सोलर अगस्त 2025 में शेयर बाजारों में लिस्ट हुई थी। इसका 2079.37 करोड़ रुपये का IPO 56.42 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

IPO प्राइस से 42 प्रतिशत नीचे है Vikram Solar का शेयर

विक्रम सोलर का शेयर फिलहाल IPO प्राइस 332 रुपये से 42 प्रतिशत नीचे है। BSE पर शेयर शुक्रवार, 20 फरवरी को 192.60 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 6800 करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। 3 महीनों में यह 37 प्रतिशत गिरा है। वहीं एक सप्ताह में इसने 18 प्रतिशत की गिरावट देखी है। कंपनी में दिसंबर 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 63.01 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। जनवरी महीने में प्रभुदास लीलाधर ने शेयर के लिए 'बाय' रेटिंग के साथ 326 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें