Get App

Vishal Mega Mart फिर टूटकर आया ₹100 के नीचे, शेयरों की लौटेगी तेजी या निकल लें फटाफट बेचकर?

Vishal Mega Mart Shares: विशाल मेगा मार्ट के शेयर टूटकर एक बार फिर ₹100 के नीचे आ गए। ईरान और अमेरिका-इजरायल की चल रही लड़ाई के चलते स्टॉक मार्केट में मचे हाहाकार के बीच यह टूटकर एक साल के रिकॉर्ड निचले स्तर के काफी करीब आ गया। जानिए क्या इसमें पिछले साल की तरह फिर फटाफट तेज रिकवरी आएगी या अब की बार यह दूर रहने का संकेत है

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Mar 23, 2026 पर 4:12 PM
Vishal Mega Mart फिर टूटकर आया ₹100 के नीचे, शेयरों की लौटेगी तेजी या निकल लें फटाफट बेचकर?
₹8,000 करोड़ के आईपीओ के तहत आईपीओ निवेशकों को Vishal Mega Mart के शेयर ₹78 के भाव पर जारी हुए थे। 18 दिसंबर 2024 को इसके शेयरों की करीब 34% प्रीमियम पर एंट्री हुई थी।

Vishal Mega Mart Shares: ढहते मार्केट में आज दिग्गज रिटेल चेन नेटवर्क विशाल मेगा मार्ट के शेयर धड़ाम हो गए और टूटकर एक बार फिर ₹100 के नीचे आ गए। हालांकि ब्रोकरेज फर्म एंबिट इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज का मानना है कि यह गिरावट खरीदारी का मौका है और इसकी रेटिंग को सेल से खरीदारी कर दी है। ब्रोकरेज फर्म ने इसके टारगेट प्राइस में बदलाव तो नहीं किया है और ₹126 पर बरकरार रखा है लेकिन जितना यह फिसल चुका है, उसके हिसाब से मौजूदा लेवल पर निवेश से अच्छा मुनाफा हासिल किया जा सकता है। आज बीएसई पर यह 2.98% की गिरावट के साथ ₹99.20 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 3.42% टूटकर ₹98.75 तक आ गया था।

वैसे एक अहम बात ये भी है कि वैल्यू रिटेल सेगमेंट में ब्रोकरेज फर्म को विशाल मेगा मार्ट और डीमार्ट की तुलना में ट्रेंट अधिक पसंद है। ब्रोकरेज फर्म ने डीमार्ट को सेल रेटिंग दी है। इसके अलावा लॉर्ड और मिडकैप स्टॉक्स में ब्रोकरेज फर्म ने टाइटन कंपनी, ट्रेंट, नायका और विशाल मेगा मार्ट को खरीदारी की रेटिंग दी है।

Vishal Mega Mart पर ब्रोकरेज फर्म क्यों हुआ बुलिश?

ब्रोकरेज फर्म एंबिट इंस्टीट्यूशनल इक्विटी का कहना है कि विशाल मेगा मार्ट का पहले जो वैल्यूएशन था, उसके चलते बढ़ते कॉम्पटीशन और कमजोर मार्केट में ऊपर जाने की गुंजाइश कम थी जिसके चलते पहले सेल रेटिंग दी थी। हालांकि उसके बाद यानी जब ब्रोकरेज फर्म ने इसे सेल रेटिंग दी थी, तब से यह 30% से अधिक टूट गया और ऑपरेटिंग प्रॉफिट के अनुमान में महज 2% की कटौती हुई है तो इसके शेयरों में अब ब्रोकरेज फर्म में अधिक ऊपर जाने का दम दिख रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें