Vivid Electromech IPO Listing: लो-वोल्टेज और मीडियम-वोल्टेज इलेक्ट्रिकल पैनल्स और ऑटोमेशन सिस्टम बनाने वाली विविड इलेक्ट्रोमेच के शेयरों की आज NSE SME पर प्रीमियम एंट्री हुई। हालांकि इसके आईपीओ को निवेशकों का मिला-जुला रिस्पांस मिला था और खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्सा तो आधा भी नहीं भर पाया था। आईपीओ निवेशकों को इसके शेयर ₹555 के भाव पर जारी हुए थे। आज NSE SME पर इसकी ₹565.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 1.80% का लिस्टिंग गेन (Vivid Electromech Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर यह ₹593.25 तक पहुंचा। हालांकि फिर यह फिसल गया। टूटकर यह ₹556.00 (Vivid Electromech Share Price) तक आया और इसी पर बंद भी हुआ यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक महज 0.18% मुनाफे में हैं।
