Get App

Voda Idea FPO:अंतिम दिन अब तक 6.36 गुना भरा इश्यू, लेकिन रिटेल निवेशकों का ठंडा रिस्पॉन्स

Vodafone Idea FPO subscription status : वोडा आइडिया का 18 हजार करोड़ रुपये का एफपीओ 22 अप्रैल 2024 तक खुला रहेगा। इस आईपीओ के तहत 10-11 रुपये का प्राइस बैंड है और लॉट साइज 1298 शेयरों का है। इश्यू के लिए रजिस्ट्रार लिंक इनटाइम है। इस आईपीओ को रिटेल निवेशकों का ठंडा रिस्पॉन्स मिल रहा है

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Apr 22, 2024 पर 5:11 PM
Voda Idea FPO:अंतिम दिन अब तक 6.36 गुना भरा इश्यू, लेकिन रिटेल निवेशकों का ठंडा रिस्पॉन्स
वोडाफोन आइडिया का फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर (FPO) आज 22 अप्रैल को पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया है। सब्सक्रिप्शन

Voda Idea FPO : वोडाफोन आइडिया का फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर (FPO) आज 22 अप्रैल को पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया है। सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन अब तक यह इश्यू 6.36 गुना भरा है। BSE के मुताबिक इस FPO को अब तक 8011 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है, जबकि ऑफर पर 1,260 करोड़ शेयर हैं। FPO खुलने से पहले कंपनी ने 5 घरेलू म्यूचुअल फंड की 11 स्कीमों समेत 74 एंकर निवेशकों से 5400 करोड़ रुपये जुटा लिए थे। वित्तीय संकट से जूझ रही वोडाफोन आइडिया का 18 हजार करोड़ रुपये का एफपीओ देश का अब तक का सबसे बड़ा FPO है। कंपनी के शेयरों में आज 0.23 फीसदी की गिरावट आई है और यह शेयर 12.89 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है।

अलग-अलग कैटेगरी का लेटेस्ट अपडेट

  • क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB)- 17.56 गुना
  • नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII)- 4.13 गुना
  • खुदरा निवेशक- 0.91 गुना
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें